फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India take 'U turn' on Dolkun Isa, red cornered terrorist of China

चीन के 'आतंकी' पर भारत का यू टर्न, वीजा देने से किया इनकार

Mon, 25 Apr 2016 01:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 25 Apr 2016 01:44 PM IST
विज्ञापन
India take 'U turn' on Dolkun Isa, red cornered terrorist of China
डोलकुन इसा - फोटो : Getty

चीन के जोरदार विरोध के बाद भारत ने उईघुर नेता डोलकुन इसा को वीजा जारी करने के मामले मे यू टर्न ले लिया है। भारत ने इसा के खिलाफ जारी रेड कॉर्नर नोटिस का हवाला देते हुए उन्हें भारत यात्रा की अनुमति देने से मना कर दिया।

विज्ञापन


जर्मनी में रह रहे विश्व उईघुर कांग्रेस (डब्ल्यूयूसी) के नेता को अमेरिका स्थित एक आयोजक कंपनी 'इनिसिएटिव्स फॉर चाइना' ने भारत के धर्मशाला में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आमंत्रित किया था। इस दौरान वह तिब्बती धर्म गुरू दलाई लामा से भी मुलाकात करने वाले थे। लेकिन फिलहाल भारत ने डोलकुन को वीजा देने से मना कर दिया है जिसकी वजह से वह धर्मशाला में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन


डोलाकुन को वीजा देने के भारत के फैसले को संयुक्त राष्ट्र में आतंकी मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित करने के भारत के अपील और उस पर चीन के वीटो के जवाब के रूप में जोड़कर देखा जा रहा था। लेकिन अब जब भारत ने अपना फैसला वापस ले लिया है तो इस मुद्दे पर भारत बैकफुट पर दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उईघुर अल्पसंख्यकों के नेता हैं डोलकुन

India take 'U turn' on Dolkun Isa, red cornered terrorist of China
इसा के खिलाफ जारी है रेड कॉर्नर नोटिस - फोटो : Getty

डब्ल्यूयूसी के जिन नेताओं को भारत ने वीजा देने की बात कही थी उन्हें चीन ने आतंकवादी घोषित कर रखा है। डब्ल्यूयूसी नेता डोलकुन इसा पर चीन के मुस्लिम बाहुल्य शिनजियांग इलाके में आतंकवाद फैलाने का आरोप है और उसके खिलाफ चीन पुलिस ने इंटरपोल के माध्यम से रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर रखा है।

गौरतलब है कि जब इस मामले में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप से सवाल पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि मीडिया के माध्यम से यह मामला उनके संज्ञान में आया है। वो इसकी पड़ताल करने की कोशिश कर रहे हैं।

चीन के शिनजियांग प्रांत में उईघुरों की आबादी एक करोड़ से ज्यादा है। ये मुलतः तुर्की के मुस्लिम हैं जो चीन के शिनजियांग प्रांत में आकर बस गए और बाद में उन्हें उईघुर के नाम से जाना जाने लगा। शिनजियांग प्रांत में उईघुर अक्सर विरोध प्रदर्शन करते रहते हैं। चीन में उईघुरों की गिनती अल्पसंख्यक समुदाय में होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed