{"_id":"67805d595976cc79d80d3f83","slug":"india-slipped-five-places-to-85th-position-in-powerful-passport-know-which-country-is-at-number-one-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Passport: शक्तिशाली पासपोर्ट में भारत पांच पायदान खिसककर 85वें स्थान पर, जानें पहले नंबर पर कौन सा देश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Passport: शक्तिशाली पासपोर्ट में भारत पांच पायदान खिसककर 85वें स्थान पर, जानें पहले नंबर पर कौन सा देश
Fri, 10 Jan 2025 05:06 AM IST
शिव शुक्ला
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: शिव शुक्ला
Updated Fri, 10 Jan 2025 05:06 AM IST
सार
पाकिस्तान एक बार फिर सबसे कमजोर पासपोर्ट वाले देशों में है, जो 103वें नंबर पर है। पाकिस्तानी पासपोर्ट से सिर्फ 33 देशों में वीजा फ्री यात्रा की जा सकती है। वहीं, इराक 104, सीरिया 105, अफगानिस्तान 106 और सोमालिया का पासपोर्ट 102वें नंबर पर है।
विज्ञापन
पासपोर्ट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दुनिया के शक्तिशाली पासपोर्ट में पिछले साल की तुलना में भारत पांच पायदान खिसककर 85वें स्थान पर आ गया है। भारतीय पासपोर्ट से दुनिया के 57 देशों में वीजा फ्री यात्रा की जा सकती है। कुल 227 देशों में सिंगापुर पहले स्थान पर काबिज है। इस पासपोर्ट के जरिये 193 देशों में वीजा फ्री यात्रा की जा सकती है। इंडेक्स की रैंकिंग इस आधार पर होती है कि उस देश के पासपोर्ट पर कितने देशों में वीजा फ्री यात्रा कर सकते हैं।
विज्ञापन
हेनले एंड पार्टनर्स की ओर से बृहस्पतिवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, जापान का दूसरा सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट है। इससे 193 देशों में वीजा फ्री यात्रा की अनुमति मिलती है। दक्षिण कोरिया, फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन और फिनलैंड संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। इनके पासपोर्ट पर 192 देशों में वीजा फ्री प्रवेश की अनुमति है। चौथे नंबर पर आस्ट्रिया, डेनमार्क, आयरलैंड, लक्जमबर्ग, नॉर्वे, स्वीडन और नीदरलैंड हैं, जिनके पासपोर्ट पर 191 देश वीजा फ्री प्रवेश मिलता है। 190 देशों में प्रवेश के साथ बेल्जिम, पुर्तगाल, न्यूजीलैंड, स्विटजरलैंड और ब्रिटेन का पांचवां, ऑस्ट्रेलिया और ग्रीस का छठा नंबर है। कनाडा, माल्टा और पोलैंड 7वें नंबर पर हैं। अमेरिकी पासपोर्ट 9वें स्थान पर है, जिसके जरिये 186 देशों में जा सकते हैंं।
विज्ञापन
पाकिस्तान 103वें नंबर पर
पाकिस्तान एक बार फिर सबसे कमजोर पासपोर्ट वाले देशों में है, जो 103वें नंबर पर है। पाकिस्तानी पासपोर्ट से सिर्फ 33 देशों में वीजा फ्री यात्रा की जा सकती है। वहीं, इराक 104, सीरिया 105, अफगानिस्तान 106 और सोमालिया का पासपोर्ट 102वें नंबर पर है।
विज्ञापन