फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India saw 645 heavy rainfall and 168 very heavy rainfall events in November highest in 5 years says IMD

मौसम का हाल: नवंबर में 645 बार भारी तो 168 बार बहुत भारी बारिश, पांच साल में सबसे ज्यादा

Wed, 01 Dec 2021 04:48 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 01 Dec 2021 04:48 PM IST
सार

नवंबर महीने में इस साल पूरे देश में सामान्य से कहीं अधिक बरसात हुई है। कई राज्यों में इसके चलते हालात बिगड़ गए थे। जानिए नवंबर माह में बारिश को लेकर आईएमडी के आंकड़े क्या कहते हैं...

विज्ञापन
India saw 645 heavy rainfall and 168 very heavy rainfall events in November highest in 5 years says IMD
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

इस साल नवंबर में देश में 645 बार भारी बारिश हुई है तो बहुत भारी बारिश की 168 घटनाएं हुई हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को बताया कि नवंबर माह के लिए पिछले पांच साल में यह आंकड़ा सबसे अधिक है। भारी से बहुत भारी बारिश की अधिकतर घटनाएं प्रायद्वीपीय भारत से आईं। इस दौरान आंध्र प्रदेश में 44, तमिलनाडु में 16, कर्नाटक में 15 औप केरल में तीन लोगों की जान चली गई। 

विज्ञापन


आईएमडी ने कहा कि देश में नवंबर में अत्यधिक वर्षा (204.5 मिलीमीटर से अधिक) 11 बार दर्ज की गई। पिछले साल भी यह आंकड़ा यही था। वहीं, नवंबर 2019 में अत्यधिक भारी बारिश की एक भी घटना नहीं हुई थी, 2018 में यह आंकड़ा चार और 2017 में एक था। इसके अलावा भारी बारिश (64.5 मिमी से 115.5 मिली तक) की 645 और अत्यधिक भारी बारिश (115.6 से 204.5 मिमी तक) की 168 घटनाएं हुईं।
विज्ञापन


1901 के बाद नवंबर में हुई सबसे ज्यादा बारिश
इस साल नवंबर में बारिश के हालात देखें तो इस बार भारी बारिश की घटनाएं पिछले चार सालों के कुल से भी अधिक हुई हैं। आईएमडी ने बताया कि प्रायद्वीपीय भारत में इस साल नवंबर के दौरान औसत (89.5 मिमी) से 160 फीसदी अधिक (232.7 मिमी) बारिश हुई है। साल 1901 के बाद से नवंबर में इस बार सबसे ज्यादा बारिश हुई है। पूरे देश में इस माल 56.5 मिमी बारिश हुई जो औसत से 85.4 फीसदी अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed