फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India's largest power blackout affected whole north India in year 2012

ऐतिहासिक पावर कट को आज हुए 6 साल, 36 करोड़ लोग पहुंच गए थे अंधेरे में

Mon, 30 Jul 2018 01:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 30 Jul 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
India's largest power blackout affected whole north India in year 2012
1 अगस्त 2012 को अमर उजाला ने इस पर विस्तृत खबर प्रकाशित की थी - फोटो : अमर उजाला

आज देश में हुए ऐतिहासिक पावर कट को 6 साल हो गए हैं। 30 जुलाई, साल 2012 का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। उस वक्त दिल्ली समेत सात राज्यों की बिजली चले गई थी। जिसके चलते करीब 36 करोड़ लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा था। इसकी वजह था उत्तरी ग्रिड का फेल होना। वैसे तो बिजली जाना कोई बड़ी बात नहीं होती लेकिन एक साथ पूरे उत्तर भारत की बिजली चले जाना बड़ी बात थी। बिजली रात करीब 2:30 बजे गई थी। बिजली पर निर्भरता का असर उस वक्त बड़े पैमाने पर महसूस किया गया था।

विज्ञापन


इन राज्यों के लोग आए थे अंधेरे में

रात के वक्त दिल्ली समेत सात राज्यों की बिजली चले गई थी। बाकी राज्यों में पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश का नाम शामिल है। इससे 36 करोड़ लोग प्रभावित हुए थे।  
विज्ञापन


बीच रास्ते में रोकनी पड़ी थीं ट्रेन

इस दौरान कई रेल यातायात भी प्रभावित हुआ था। हर जगह अंधेरा पसरा हुआ था। कोई हादसा न हो इसके लिए ट्रेनों को बीच रास्ते में ही रोक दिया गया था। वहीं दिल्ली की मेट्रो सेवा भी ठप पड़ गई थी। इससे करीब 300 इंटर सिटी ट्रेनें रास्ते में ही थम गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पानी के लिए परेशान हुए थे लोग

लोगों को इस दौरान पानी से संबंधित परेशानी का सामना भी करना पड़ा। विशेष रूप से उन लोगों को जो बहुमंजिला इमारतों में रह रहे थे। जब 15 घंटों की मशक्कत के बाद ग्रिड ठीक की गई तो अगले दिन 31 जुलाई की दोपहर को दोबारा ग्रिड फेल हो गई और बिजली चले गई। फिर दोबारा ग्रिड ठीक करने का काम शुरू हुआ जिसके बाद लोगों के घरों में बिजली आ पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed