फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India reports 25467 new COVID19 cases and 354 deaths in the last 24 hrs

कोरोना : बीते 24 घंटे में 25 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले, 358 लोगों ने गंवाई जान

Tue, 24 Aug 2021 09:45 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Tue, 24 Aug 2021 09:45 AM IST
सार

देश में कोरोना वायरस के मामलों में एक दिन में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है।  बीते 24 घंटे में कोरोना के 25 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 354 लोगों ने दम तोड़ दिया है। 

विज्ञापन
India reports 25467 new COVID19 cases and 354 deaths in the last 24 hrs
कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

देश में कोरोना वायरस के मामलों में एक दिन में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है।  बीते 24 घंटे में 400 नए पॉजिटिवि मरीजों के साथ 25, 467 नए केस सामने आए हैं, जबकि 354 लोगों की मौत हुई। वहीं, 39  हजार से ज्यादा मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई है। इससे पहले सोमवार को 25072 नए मामले सामने आए थे। संक्रमण से मरने वालों की संख्या में कमी आ रही है। चार दिन पहले तक मरने वालों की तादाद 400 से ऊपर थी, लेकिन धीरे धीरे संक्रमण से मौत की संख्या कम हो रही है। वहीं, विशेषज्ञों ने कोरोना की तीसरी लहर सितंबर-अक्तूबर में आने की आशंका जताई है, जबकि नवंबर में पीक पर रहने का दावा किया है। 

विज्ञापन


देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए- 25,467
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए-39,486
बीते 24 घंटे में कुल मौतें-354
बीते 24 घंटों में कोरोना टीका- 63.85 लाख 
देश में अभी सक्रिय मरीजों की संख्या-  3. 19 लाख
अब तक कुल संक्रमित हुए लोग- 3.24 करोड़
अब तक ठीक हुए- 3.17 करोड़
अब तक कुल मौतें- 4.35 लाख
अब तक कुल कोरोना टीका- 58.89 करोड़


विज्ञापन
विज्ञापन


58.89 करोड़ से ज्यादा लग चुके हैं कोरोना टीका
देश में अभी तक 3 करोड़ 17 लाख लोग कोरोना को मात देकर सामान्य जिंदगी जी रहे हैं। हालांकि, तीन करोड़ 24 लाख से ज्यादा लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं, जबकि 4 लाख 35 हजार संक्रमितों की मौत हो चुकी है। देश भर में अब तक 58.89 करोड़ से ज्यादा कोरोना के टीके लग चुके हैं। बीते 24 घंटों में 63.85 लाख वैक्सीन डोज लगाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed