{"_id":"5d17bdf08ebc3e3c90531577","slug":"india-proposes-fresh-dates-for-resuming-talks-with-pakistan-on-kartarpur-corridor","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक को करतारपुर कॉरिडोर पर चर्चा के लिए भारत ने दिया प्रस्ताव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पाक को करतारपुर कॉरिडोर पर चर्चा के लिए भारत ने दिया प्रस्ताव
Sun, 30 Jun 2019 01:07 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sun, 30 Jun 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
गुरुद्वारा करतारपुर साहिब, पाकिस्तान (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने करतारपुर कॉरिडोर पर अगले दौर की चर्चा के लिए पाकिस्तान को 11-14 जुलाई की तारीखों का प्रस्ताव दिया है। यह जानकारी शनिवार को सूत्रों ने दी। इस नए घटनाक्रम से अवगत सूत्र ने बताया कि वार्ता के लिए अड़चन बन रहे मुद्दों का समाधान हो गया है। इसके बाद ही नई तारीखों का प्रस्ताव रखा गया है क्योंकि हम इस कॉरिडोर को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
इससे पहले भारत ने इस अहम प्रोजेक्ट के लिए इस्लामाबाद द्वारा गठित समिति में खालिस्तानी अलगाववादियों को शामिल किए जाने पर कड़ा विरोध जताया था और इस्लामाबाद से इस प्रोजेक्ट से संबंधित कुछ अन्य मुद्दों पर स्पष्टीकरण भी मांगा था।
विज्ञापन
कुछ दिन पहले ही भारत ने कहा था कि पाकिस्तान ने इस कॉरिडोर को लेकर उसके प्रस्तावों को मानने से इनकार कर दिया था और इसके लिए कुछ नियम और शर्तें भी लगाई थीं। पाक का कहना था कि श्रद्धालुओं को सिर्फ एक विशेष परमिट व्यवस्था के तहत करतारपुर की यात्रा करने की इजाजत दी जाएगी।
विज्ञापन
भारत ने प्रस्ताव दिया था कि भारतीय नागरिकों के अलावा ‘ओवरसीज इंडियन कार्ड ’(ओआईसी) धारकों को भी तीर्थयात्रा की इजाजत दी जाए लेकिन पाकिस्तान ने कहा था कि सिर्फ भारतीय नागरिकों को ही इजाजत दी जाएगी। भारत का सुझाव था कि इसे हफ्ते के सातों दिन और साल में 365 दिन खुला रखा जाए, लेकिन पाकिस्तान ने कहा था कि इसे सिर्फ तीर्थयात्रा के दौरान ही खुला रखने की इजाजत दी जाएगी।