फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   india news top news stories of june 30 live updates

आज दिनभर की प्रमुख खबरें, जिनका अपडेट मिलेगा आपको अमर उजाला डॉट कॉम पर

Sat, 30 Jun 2018 03:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 30 Jun 2018 03:18 AM IST
विज्ञापन
india news top news stories of june 30 live updates
News
आज है आधार से पैन कार्ड लिंक कराने की आखिरी तारीख, ये तरीका नहीं अपनाया तो झेलनी पड़ेगी परेशानी
विज्ञापन


आधार कार्ड और पैन कार्ड आपस में लिंक कराने की समयसीमा आज यानी 30 जून को खत्म हो रही है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की तरफ से मनी लान्ड्रिंग (पीएमएलए) एक्ट के तहत बैंक अकाउंट और पैन कार्ड को आधार से लिंक कराना अनिवार्य किया जा चुका है। ऐसे में यदि आपने इन्हें लिंक नहीं कराया है तो आज हर हाल में ये काम कर लीजिए, नहीं तो आप कई तरह की मुश्किल में फंस सकते हैं। पूरी खबर पढ़कर जानिए कैसे करें लिंक


कांग्रेस में प्रवक्ता बनाने के लिए हुई लिखित परीक्षा, पेपर लीक की वजह से हो सकती है रद्द

कांग्रेस कार्यालय में प्रवक्ता पद पर नियुक्ति के लिए 14 प्रश्नों की लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा की योजना पूरी तरह से गुप्त रखी गई थी, फिर भी कुछ लोगों को इन सवालों की भनक पहले ही लग गई। अब माना जा रहा है कि कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व इस परीक्षा को निरस्त कर दोबारा परीक्षा आयोजित कर सकता है। नेताओं को प्रवक्ता बनने के लिए एक ऐसी परीक्षा प्रणाली से गुजरना पड़ा जिससे प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति होती है। यानी इन लोगों को पहले लिखित परीक्षा देनी पड़ी और उसके बाद साक्षात्कार की प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन



मंदसौर रेप केस: मासूम के साथ 'निर्भया' जैसी दरिंदगी, सीएम बोले- आरोपियों को दिलवाएंगे फांसी की सजा

दो माह पूर्व इंदौर में दुधमुही बच्ची के साथ हैवानियत की इंतेहा पार करने वाली घटना का दर्द लोग अभी भूले भी नहीं थे कि मध्य प्रदेश के मंदसौर में मानवता को शर्मसार करने वाला एक और मामला सामने आया है। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली सात साल की मासूम के साथ दरिंदे ने पहले रेप किया और फिर हत्या करने के इरादे से उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की छड़ डाल दी। इतना ही नहीं दरिंदे ने दांतों से जगह-जगह काटा और चेहरे पर गंभीर घाव कर दिए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन



फीफा के नॉकआउट दौर का बुखार, कबड्डी में फिर साबित करना है बादशाहत

फीफा विश्व कप में आज से नॉकआउट दौर शुरू हो रहा है। दिन में कुल दो मैच खेले जाएंगे। अंतिम-16 राउंड का पहला मुकाबला फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। इसके बाद उरुग्वे और पुर्तगाल के बीच दिन का दूसरा मुकाबला रात साढ़े 11 बजे से शुरू होगा। इसके अलावा कबड्डी मास्टर्स का फाइनल भारत और ईरान के बीच खेला जाएगा। अजय ठाकुर के नेतृत्व वाली भारतीय टीम हर हाल में खिताब जीतकर देशवासियों को खुश करना चाहेगी। वहीं मलयेशिया ओपन के सेमीफाइनल में पीवी सिंधु का सामना विश्व की नंबर-1 महिला शटलर ताई जू यिंग से होगा। किदांबी श्रीकांत का मैच केंतो मोमोता से होगा। पढ़ें पूरी खबर



मुंबई में विमान उड़ाना क्यों है कठिन? दुर्घटना की पूरी कहानी के साथ जानिए विशेषज्ञों की राय

मुंबई के सर्वोदय नगर में गुरुवार दोपहर एक चार्टर्ड विमान क्रैश हो गया। विमान एक निर्माणाधीन बिल्डिंग से टकराया और फिर उसमें आग लग गई। इस विमान हादसे में पांच लोगों की मौत हो चुकी है जबकि दो अन्य लोग घायल हैं। मृतकों में एक पायलट, तीन यात्री और एक नागरिक शामिल है। बता दें कि मुंबई में विमान उड़ाना बहुत मुश्किल है। ऐसा क्यों है? इसके लिए पूरी घटना की जानकारी के साथ विशेषज्ञ अपनी राय दे रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed