{"_id":"5b3683504f1c1b214d8b9319","slug":"fifa-world-cup-2018-argentina-vs-france-knockout-match-preview","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस-अर्जेंटीना के बीच कांटे की टक्कर की उम्मीद, मेसी और ग्रीजमैन के बीच होगी जंग","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
फ्रांस-अर्जेंटीना के बीच कांटे की टक्कर की उम्मीद, मेसी और ग्रीजमैन के बीच होगी जंग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 30 Jun 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
लियोनेल मेसी और मार्कोस रोजो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अर्जेंटीना को यदि इस विश्व कप में आगे बढ़ना है तो उसके स्टार लियोनल मेसी को तेजी से लय आने की जरूरत है। अर्जेंटीना का शनिवार को नॉकआउट दौर में पहला मुकाबला फ्रांस की टीम से है। दोनों ही टीमें अभी तक अपने रुतबे के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। अभी तक टीम संतुलन तलाश रही अर्जेंटीना को ग्रुप चरण में क्रोएशिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
पूर्व कप्तान डिएगो माराडोना की हौसलाअफजाई के बीच मेसी अंतत: ग्रुप दौर के तीसरे मैच में नाइजीरिया के खिलाफ अपना खाता खोलने में सफल रहे जबकि मार्कोस रोजो की वॉली की मदद से टीम 2-1 से जीतने में सफल रही जिससे पिछली बार की फाइनलिस्ट को अंतिम-16 टीमों में जगह मिल गई।
विज्ञापन
कोच डिडियर डेशचेम्प की फ्रांसीसी टीम टूर्नामेंट के पहले से ही दावेदार मानी जा रही है। बेशक टीम अजेय रहते हुए अगले दौर में पहुंची है लेकिन खेल में ज्यादा धार नजर नहीं आई है। मुख्य स्ट्राइकर एंटोनी ग्रीजमैन अभी अपनी श्रेष्ठ फार्म नहीं दिखा पाए हैं जबकि मिडफील्डर भी कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं। डेशचेम्प को यकीन है कि नॉकआउट दौर में टीम लय में आ जाएगी।
विज्ञापन
मैसी से फिर मैजिक की आस
पांच बार के बैलन डी ओर पुरस्कार विजेता मेसी ने नाइजीरिया के खिलाफ दर्शनीय गोल जरूर किया लेकिन बार्सिलोना के दिग्गज खिलाड़ी ने आइसलैंड के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ रहे खेल में एक पेनाल्टी भी मिस की थी। उसके बाद क्रोएशिया के खिलाफ कोच सैमपाउली की टीम के इस स्टार खिलाड़ी का जादू क्रोएशिया के खिलाफ मैच में देखने को नहीं मिला। नाइजीरिया के खिलाफ मैच में अर्जेंटीना टीम ही नहीं बल्कि प्रशंसक और किस किस कदर तनाव में थे इसका पता वीआईपी दीर्घा में बैठे 1986 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान दिग्गज डिएगो माराडोना की प्रतिक्रिया से पता चलता है जिन्होंने गोल होने पर आसमान की ओर निहारते हुए लंबी सांस भरी थी।
ये बार्सिलोना वाले मेसी नहीं
फ्रांस के पूर्व कप्तान मार्सेल डेसिली ने ब्रिटेन के अखबार गार्जियन से कहा, हम जानते हैं कि मेसी महान हैं लेकिन हम उनको लेकर दुविधा में हैं। वह विशुद्ध रूप से बार्सिलोना के हैं, अर्जेंटीना के लिए उनका योगदान ज्यादा नहीं रहता। साथ ही कहा कि फ्रांस ने भी अभी तक वैसा प्रदर्शन नहीं किया है कि हम उसको लेकर बेहद आशावादी हों। एक ऐसी टीम जिसमें ग्रिजमैन, काइलिन म्बापे और ओलिवर गिरोर्ड जैसे खिलाड़ी हैं और वह तीन मैचों में तीन गोल ही कर पाई है। दो साल पहले ग्रिजमैन ने छह गोल करके फ्रांस को यूरो 2016 के फाइनल में पहुंचाया था जिसमें टीम पुर्तगाल से हार गई थी।
अब एक नया टूर्नामेंट शुरू हो रहा है जिससे हारने पर बाहर होना पड़ेगा। अभी तक हमने ग्रुप चरण में मनमाफिक नतीजे पाए हैं और आगे हमारी निगाह अगले दौर पर हैं।-डिडियर डेशचेम्प, फ्रांस कोच
04: चौथा विश्व कप खेल रहे हैं अर्जेंटीना के लियोनल मेसी
02: दूसरे विश्व कप में हिस्सा ले रहे हैं फ्रांस के एंटोनी ग्रीजमैन
1998: में जीता था फ्रांस ने पिछला विश्व कप खिताब
32: साल हो चुके हैं अर्जेंटीना को विश्व कप जीते
-फ्रांस की टीम पिछली बार क्वार्टर फाइनल में जर्मनी से हारकर हुई थी बाहर
-अर्जेंटीना को पिछले विश्व कप के फाइनल में जर्मनी से ही मिली थी मात