फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India meteorological department says heavy to very very heavy rainfall in Bihar, Sikkim, East UP, West Bengal

आठ जुलाई को बिहार, पूर्वी यूपी, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में मूसलाधार बारिश- मौसम विभाग

Tue, 07 Jul 2020 03:34 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 07 Jul 2020 03:34 PM IST
विज्ञापन
India meteorological department says heavy to very very heavy rainfall in Bihar, Sikkim, East UP, West Bengal
फाइल फोटो - फोटो : PTI

देश में मॉनसून के दिन आ गए हैं और मौसम विभाग मौसम को लेकर लगातार अपडेट दे रहा है। भारतीय मौसम विभाग की माने तो आठ जुलाई से पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश पड़ने की संभावना जताई है। इसके अलावा आठ और 11 जुलाई को असम और मेघालय में जोरदार बारिश पड़ सकती है।

विज्ञापन



नौ और दस जुलाई को अरुणाचल प्रदेश में तेज बारिश आने की संभावना जताई गई है। दस और 11 जुलाई को पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वी उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश पड़ सकती है और दस जुलाई को बिहार में भी जोरदार बारिश पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मानसून के काले और घने बादल पूरे देश पर छा चुके हैं। कई राज्यों में मूसलाधार बारिश का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इस साल पहले की अपेक्षा मानसून अभी तक सामान्य से अधिक ही रहा है। इसके कारण मौसम सुहाना है और किसानों के चेहरों पर भी मुस्कान देखने को मिल रही है। मगर मानसून के काले बादल अपने साथ एक अलग मुसीबत भी लेकर आए हैं।


बिजली गिरने की वजह से 15 मई के बाद से अब तक सिर्फ यूपी और बिहार में ही 315 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले हफ्ते शनिवार को ही दोनों राज्यों में बिजली गिरने की घटनाओं में कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed