फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India-Luxembourg: Luxembourg PM congratulates PM Modi; Discussed many global issues including Ukraine

India-Luxembourg: लक्जमबर्ग के प्रधानमंत्री ने दी PM मोदी को बधाई; यूक्रेन सहित कई वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

Tue, 23 Jul 2024 03:16 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Tue, 23 Jul 2024 03:16 AM IST
सार

पीएम मोदी को लक्जमबर्ग के समकक्ष ने दोबारा चुने जाने के बाद फोन पर बधाई दी। इस दौरान दोनों ने व्यापार, निवेश, वित्तीय सेवाओं और यूक्रेन में संघर्ष समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

विज्ञापन
India-Luxembourg: Luxembourg PM congratulates PM Modi; Discussed many global issues including Ukraine
लक्जमबर्ग पीएम ल्यूक और पीएम मोदी - फोटो : एएनआई

विस्तार

लक्जमबर्ग के प्रधानमंत्री ल्यूक फ्रीडेन से पीएम नरेंद्र मोदी ने बातचीत की, जिसमें व्यापार और निवेश के क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। पीएम मोदी को लक्जमबर्ग के समकक्ष ने दोबारा चुने जाने के बाद फोन पर बधाई दी। उन्होंने यूक्रेन में संघर्ष समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की। 
विज्ञापन


पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, प्रधानमंत्री ल्यूक फ्रीडेन के साथ अच्छी बातचीत हुई। व्यापार, निवेश, वित्तीय सेवाओं और औद्योगिक विनिर्माण के क्षेत्रों सहित भारत- लक्जमबर्ग संबंधों को गहरा और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई। पीएम मोदी ने लिखा कि लोकतंत्र के रूप में, हम क्षेत्रीय और वैश्विक शांति और स्थिरता का समर्थन करते हैं। उधर फ्रीडेन ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पीएम मोदी के साथ अपनी बातचीत के बारे में पोस्ट किया। उन्होंने कहा, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अच्छी फोन कॉल पर बात हुई। भारत लक्जमबर्ग के लिए एक महत्वपूर्ण साझेदार है। उन्होंने कहा, हमने अपने घनिष्ठ संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। हमने साझा हितों के भू-राजनीतिक मुद्दों और शांति और स्थिरता की दिशा में काम करने के अपने लक्ष्य पर भी चर्चा की। 
विज्ञापन


बता दें कि लक्जमबर्ग के प्रधानमंत्री ल्यूक फ्रीडेन ने दोबारा चुने जाने के बाद पीएम मोदी को फोन पर बधाई दी। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन में संघर्ष समेत क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने संघर्ष को समाप्त करने और शांति, स्थिरता की शीघ्र बहाली के समर्थन में भारत की ओर से निभाई जा रही भूमिका की सराहना की। फ्रीडेन ने व्यापार और निवेश के क्षेत्रों में संबंधों को मजबूत करने की भी प्रतिबद्धता दोहराई। इस बारे में पीएम नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि दोनों देश क्षेत्रीय व वैश्विक शांति और स्थिरता का समर्थन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed