{"_id":"5f500d748ebc3e527a012a85","slug":"india-jumped-4-points-in-global-innovation-index-reached-48th-rank","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोन्मेष सूची : भारत पहली बार शीर्ष-50 में, 4 स्थान की छलांग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नवोन्मेष सूची : भारत पहली बार शीर्ष-50 में, 4 स्थान की छलांग
Thu, 03 Sep 2020 02:54 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 03 Sep 2020 02:54 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवोन्मेष (इनोवेशन) के मामले में देश की स्थिति पिछले कुछ साल से लगातार बेहतर हो रही है। यही कारण है कि भारत ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (जीआईआई)-2020 में पहली बार शीर्ष-50 में जगह बनाने में कामयाब हुआ। इस साल की सूची में भारत 4 स्थानों की छलांग लगाकर 48वें पायदान पर पहुंच गया है। 2015 में 81वें, 2016 में 66वें, 2017 में 60वें, 2018 में 57वें और 2019 में 52वें स्थान पर था।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (डब्ल्यूआईपीओ) की यह सूची 131 देशों और अर्थव्यवस्थाओं के नवोन्मेष प्रदर्शन पर आधारित है।
सूची में चीन 14वें स्थान पर है। भारत एवं चीन के अलावा वियतनाम (42) और फिलीपींस (50) ने हाल के वर्षों में अच्छा प्रदर्शन किया है। मध्य एवं दक्षिण एशिया में भारत ने अपनी शीर्ष रैंकिंग बरकरार रखी है, जबकि ईरान दूसरे और कजाकिस्तान तीसरे स्थान पर है। गरीब देशों में भारत दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा नवोन्मेष वाली अर्थव्यवस्था है।
विज्ञापन
ये हैं शीर्ष-10 देश
इस सूची में स्विट्जरलैंड ने अपनी शीर्ष रैंकिंग बरकरार रखी है। स्वीडन दूसरे, अमेरिका तीसरे, ब्रिटेन चौथे, नीदरलैंड्स 5वें, डेनमार्क 6वें, फिनलैंड 7वें, सिंगापुर 8वें स्थान, जर्मनी 9वें और रिपब्लिक ऑफ कोरिया 10वें स्थान पर है।
विज्ञापन
भारत के सभी संकेतकों में सुधार
रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने जीआईआई के सभी संकेतकों में अपनी स्थिति सुधारी है। आईसीटी सर्विसेज एक्सपोर्ट्स, गवर्नमेंट ऑनलाइन सर्विसेज, साइंस एवं इंजीनियरिंग में स्नातकों की संख्या, आरएंडडी इंटेंसिव ग्लोबल कंपनीज जैसे संकेतकों में भारत शीर्ष-15 में है।