फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India is emerging democratic superpower of world says Tony Abbott Ex Australian PM in Delhi

Tony Abbott: भारत दुनिया की उभरती लोकतांत्रिक महाशक्ति, दिल्ली में बोले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एबॉट

Fri, 23 Feb 2024 10:58 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 23 Feb 2024 10:58 PM IST
सार

दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए टोनी एबॉट ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंध बहुत मजबूत हैं। भारत के साथ व्यापार करने की सबसे अच्छी बात यह है कि कोई भी पक्ष बिना कारण व्यापार को अचानक बंद नहीं करेगा।

विज्ञापन
India is emerging democratic superpower of world says Tony Abbott Ex Australian PM in Delhi
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टॉनी एबॉट - फोटो : ANI

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी एबॉट ने भारत की प्रशंसा की है। दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए एबॉट ने कहा, भारत दुनिया की उभरती हुई लोकतांत्रिक महाशक्ति है और वह तेजी से पूर्ण आर्थिक प्रगति की ओर बढ़ रहा है। यह जानने के लिए आप केवल यह देख सकते हैं कि भारत के सभी प्रमुख शहरों में बुनियादी ढांचे का निर्माण किस तरह से किया जा रहा है। उन्होंने कहा, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संबंध बहुत मजबूत है। भारत के साथ व्यापार करने की सबसे अच्छी बात यह है कि कोई भी पक्ष बिना कारण व्यापार को अचानक बंद नहीं करेगा।

विज्ञापन


दोनों देशों के रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे...
ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाओं पर एबॉट ने कहा कि वह इस तथ्य से अवगत हैं। यह एक छोटे से अल्पसंख्यक वर्ग की ओर से किया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इससे भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते खराब नहीं होंगे। दोनों के रिश्ते लगातार मजबूत हो रहे। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने यह भी कहा कि भारत वर्तमान में एक दशक पहले की तुलना में कहीं अधिक व्यापार-अनुकूल स्थान है। उन्होंने कहा, दोनों देशों के बीच व्यापारिक रिश्ते 18वीं सदी से है। भारत और ऑस्ट्रेलिया एक अच्छे सैन्य रणनीतिकार और साझेदार भी हैं।
विज्ञापन


मोदी सबसे अच्छे भारतीय दोस्त, चुनाव के लिए शुभकामनाएं...
टोनी एबॉट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे अच्छा भारतीय दोस्त बताया है। भारत को एक मजबूत लोकतंत्र बताते हुए एबॉट ने कहा, ऑस्ट्रेलिया को आने वाले वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के साथ काम करते रहने में बहुत खुशी होगी। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया के सबसे अच्छे भारतीय मित्र हैं, और मैं आने वाले चुनावों के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा, स्वाभाविक है कि भारत एक मजबूत लोकतंत्र है और समय-समय पर इस देश में सरकार बदलती रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed