फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India increases surveillance in Indian Ocean region to track Chinese activities

समुद्र में चीन की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए भारतीय नौसेना ने बढ़ाई निगरानी

Mon, 29 Jun 2020 07:15 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 29 Jun 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
India increases surveillance in Indian Ocean region to track Chinese activities
indian navy - फोटो : पीटीआई

गलवां घाटी में चीन के साथ जारी सीमा विवाद के बीच भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर में अपनी निगरानी बढ़ा दी है। भारतीय नौसेना तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रीय सुरक्षा के मद्देनजर अमेरिकी नौसेना और जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स जैसी विभिन्न अनुकूल नौसेना बलों के साथ अपने परिचालन सहयोग को बढ़ा रही है।

विज्ञापन


शनिवार को भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर क्षेत्र में जापानी नौसेना के साथ एक महत्वपूर्ण युद्धाभ्यास किया था। यह एक ऐसा क्षेत्र था, जहां चीनी नौसेना के जहाज और पनडुब्बियां लगातार दिखती रहती हैं। जापान के साथ अभ्यास में चार युद्धपोत शामिल थे। जिसमें दो भारत के और दो युद्धपोत जापान के थे।
विज्ञापन


भारतीय नौसेना के प्रशिक्षण पोत- आईएनएस राणा और आईएनएस कुलुश और जापानी नौसेना के जेएस काशिमा और जेएस शिमायुकी ने इस अभ्यास में भाग लिया था। यह अभ्यास इसलिए भी महत्वपूर्ण था, क्योंकि पूर्वी लद्दाख में सीमा को लेकर भारत के साथ उलझा चीन दक्षिण चीन सागर के साथ-साथ इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में भी आक्रमक रुख अपने की कोशिश में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संसाधन संपन्न क्षेत्रों चीन के बढ़ते प्रयासों के मद्देनजर अमेरिका, भारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और फ्रांस की नौसेनाएं भारत-प्रशांत महासागर क्षेत्र में अपने सैन्य सहयोग को गहरा कर रही हैं। भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में सेना के 20 जवानों के शहीद होने के बाद भारत सरकार ने तीनों सेनाओं को अलर्ट पर रखा है।


भारतीय नौसना को हिंद महासागर के उन क्षेत्रों में अपनी निगरानी को बढ़ाने के लिए कहा गया है, जिस ओर चीनी नौसेना की गतिविधियां लगातार हो रही हैं। सेना की गतिविधियों पर जानकारी रखने वाले विशेषज्ञों ने इस बारे में बताया कि नौसना को अपनी गश्त के दौरान और चौकन्ना रहने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed