{"_id":"5ee63ed38ebc3e42d162bfad","slug":"india-has-taken-up-the-matter-with-nepal-government-of-the-killing-of-an-indian-citizen-at-india-nepal-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने नेपाल सरकार के समक्ष उठाया सीमा पर भारतीय नागरिक की मौत का मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत ने नेपाल सरकार के समक्ष उठाया सीमा पर भारतीय नागरिक की मौत का मामला
Sun, 14 Jun 2020 08:44 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 14 Jun 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
भारत-नेपाल (सांकेतिक तस्वीर)
भारत-नेपाल सीमा पर बीते दिनों नेपाल पुलिस की गोली से एक भारतीय नागरिक की मौत का मामला भारत ने नेपाल सरकार के सामने उठाया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। शुक्रवार को बिहार के सीतामढ़ी के सोनबरसा में दोनों देशों की सीमा पर नेपाल पुलिस की ओर से हुई फायरिंग में एक भारतीय की मौत हो गई थी और दो घायल हो गए थे।
विज्ञापन
इस घटना के बाद से ही उत्तराखंड से सटी नेपाल सीमा पर एसएसबी ने सतर्कता बढ़ा दी है। घटना में नेपाल पुलिस के तीन जवान भी घायल हुए थे। बता दें कि नेपाल की ओर से भारतीय क्षेत्र कालापानी, लिपुलेख और लिंपियाधुरा को नेपाल के नए नक्शे में शामिल किए जाने के बाद से दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल है।
विज्ञापन
बता दें कि नेपाल की संविधान सभा में मंजूरी के लिए रखे गए नए नक्शे में नेपाल ने भारत के 395 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को अपने हिस्से में दिखाया है। इसमें लिंपियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी के अलावा गुंजी, नाभी और कुटी गांव शामिल है।
विज्ञापन