Commerce Ministry: सरकार ने सोने की तस्करी को रोकने के लिए उठाया बड़ा कदम, इन महंगी धातुओं के आयात पर लगाई रोक
Commerce Ministry: केंद्र सरकार ने पैलेडियम, रोडियम, इरिडियम जैसी महंगी धातुओं में 1% से ज्यादा सोना मिलने पर उनके आयात पर रोक लगा दी है। यह कदम सोने की तस्करी रोकने और नियमों में समानता लाने के लिए उठाया गया है, जबकि उद्योगों के लिए जरूरी आयात जारी रहेगा।
विस्तार
केंद्र सरकार ने कुछ खास महंगी धातुओं के आयात पर रोक लगाई है। ये धातुएं पैलेडियम, रोडियम और इरिडियम हैं। इनमें अगर 1% से ज्यादा सोना मिला हो, तो अब उनका आयात नहीं किया जा सकेगा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत काम करने वाले विदेश व्यापार महानिदेशालय ने बताया कि पहले केवल प्लैटिनम पर यह रोक थी, लेकिन अब इस नियम को और बढ़ाकर बाकी धातुओं पर भी लागू कर दिया गया है। इससे इन धातुओं के आयात से जुड़े नियम एक जैसे हो जाएंगे।
हालांकि, विदेश व्यापार महानिदेशालय ने बताया कि जिन धातुओं में एक फीसदी से कम सोना मिला है, उनका आयात अभी भी मुक्त रूप से किया जा सकेगा। ऐसा इसलिए किया गया है, ताकि इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटो पार्ट्स और रासायनिक उद्योग में उपयोग होने वाली जरूरी सामग्री की कमी न हो।
ये भी पढें: Swiss Banks: स्विस बैंकों में तीन गुना बढ़ा भारतीयों का पैसा, ग्राहकों की जमा राशि में 11 फीसदी का उछाल
सरकार ने साथ ही उन रासायनिक चीजों पर भी रोक लगाई है, जिनके जरिए सोने को चोरी-छुपे आयात किया जा रहा था। अब अगर किसी उद्योग को ऐसे रसायनों की जरूरत है, तो वह सरकार से इजाजत लेकर उन्हें मंगा सकेगा। सरकार का स्पष्ट कहना है कि यह कदम उद्योगों को प्रभावित किए बिना सोने की तस्करी को रोकने के लिए उठाया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.