फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India give answer to pakistan on kashmir issue

भारत की दो टूक, 'हमारे आंतरिक मामलों में दखल न दे पाकिस्तान'

Fri, 15 Jul 2016 06:05 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Jul 2016 06:05 PM IST
विज्ञापन
India give answer to pakistan on kashmir issue

कश्मीर में जारी हिंसा पर लगातार पैंतरेबाजी दिखा रहे पाकिस्तान को भारत ने कड़ा जवाब दिया है। भारत की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि पाकिस्तान भारत के आंतरिक मामलों में दखल देना बंद कर दे। कश्मीर पर पा‌किस्तान का कोई भी दखल भारत को मंजूर नहीं है। 

विज्ञापन


भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में आतंकवाद के मुद्दे पर भी पाकिस्तान पर हमला किया गया है। भारत की ओर से कहा गया है कि आतंकवाद को समर्थन देना बंद करे पाकिस्तान। विदेश मंत्रालय की ओर से बकायदा इस संबंध में एक पत्र जारी कर उसे जवाब दिया गया है।
विज्ञापन


कश्मीर मुद्दे पर लगातार बयानबाजी कर रहे पाकिस्तान को लेकर पहली बार भारत की ओर से इतनी कड़ी प्रतिक्रिया दी गई है। 

कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान ने बुलाई थी कैबिनेट की बैठक

India give answer to pakistan on kashmir issue

बता दें कि पाकिस्तान में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की ओर से अत्यप्रत्यशित कदम उठाते हुए इस संबंध में कैबिनेट की मीटिंग बुलाई गई थी। जिसमें कश्मीर में सेना  के हस्तक्षेप और नागरिकों पर अत्याचारों के आरोप लगाए गए थे। 

पाकिस्तान की ओर से इस संबंध में संयुक्त राष्ट्र से भी स्वतंत्र जांच कराने की मांग की गई थी। इस मुद्दे पर दो कदम आगे बढ़ते हुए पाकिस्तान ने 19 जुलाई को काला दिवस मनाने का भी आह्वान कर दिया था। पाक के इस कदम पर भारत की ओर से तीखी प्रतिक्रिया दी गई। 

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीट कर पाकिस्तान के नाम एक पत्र जारी किया। जिसमें कहा गया कि भारत पूर्ण रूप से कश्मीर पर पाकिस्तान कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णयों को खारिज करता है। हम इस मुद्दे पर पाकिस्तान के लगातार प्रयासों की भी निंदा करते हैं जो भारत के आंतरिक मामलों में उसका हस्तक्षेप दर्शाता है। 

आतंकवादियों के प्रति पाकिस्‍तान की सहानभूति भी किसी रूप में मान्य नहीं है। कश्मीर मुद्दे पर पिछले कुछ दिनों में पाकिस्तान में जारी स्फूर्त राजनीतिक गतिविधियों की भी भारत निंदा करता है। भारत की ओर से साफ कर दिया गया है कि कश्मीर के मुद्दे पर उसका कोई भी दखल भारत को मंजूर नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed