{"_id":"6a1f89d5a1a8e084540b2576","slug":"india-demands-national-ownership-and-transparency-in-un-development-system-reforms-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएन में भारत की दहाड़: वैश्विक विकास के नाम पर नहीं चलेगी मनमानी, पारदर्शिता पर दिया दो टूक जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
यूएन में भारत की दहाड़: वैश्विक विकास के नाम पर नहीं चलेगी मनमानी, पारदर्शिता पर दिया दो टूक जवाब
Wed, 03 Jun 2026 07:26 AM IST
राकेश कुमार
एजेंसी, न्यूयॉर्क।
एजेंसी, न्यूयॉर्क।
Published by: राकेश कुमार
Updated Wed, 03 Jun 2026 07:26 AM IST
सार
संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक और सामाजिक परिषद की बैठक में भारत ने वैश्विक विकास प्रयासों के केंद्र में राष्ट्रीय स्वामित्व और पारदर्शिता को बनाए रखने पर कड़ा जोर दिया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने यूएन की उप-महासचिव अमीना जे. मोहम्मद के साथ संवाद में साफ किया कि रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर प्रणाली में कोई भी बदलाव सदस्य देशों की विकास प्राथमिकताओं को मजबूत करने वाला होना चाहिए।
विज्ञापन
यूएन
- फोटो : ANI
विस्तार
विश्व निकाय में भारत ने संयुक्त राष्ट्र के विकास स्तंभ की प्रधानता को बनाए रखने और यह सुनिश्चित करने के महत्व पर जोर दिया कि वैश्विक विकास प्रयासों में राष्ट्रीय स्वामित्व केंद्र में बना रहे। संयुक्त राष्ट्र की आर्थिक और सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) में चर्चा के दौरान भारत ने यह भी कहा कि संयुक्त राष्ट्र रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर प्रणाली में सुधारों पर जारी वार्ताएं, देशों की विकास प्राथमिकताओं के लिए समर्थन की मजबूती पर ही केंद्रित होनी चाहिए। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने कहा, उन्होंने यूएन की उप-महासचिव अमीना जे. मोहम्मद के साथ एक संवाद में भाग लेकर सभी विकास प्रयासों के मूल में राष्ट्रीय स्वामित्व को जरूरी बताया।
अमीना मोहम्मद संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समूह की अध्यक्ष भी हैं। यह संवाद विकास के लिए परिचालन गतिविधियां सत्र के दौरान हुआ। उन्होंने कहा, रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर प्रणाली में कोई भी बदलाव, विकास स्तंभ पर देशों को दिए जाने वाले कार्यक्रम-संबंधी समर्थन को मजबूत करने वाला होना चाहिए। इससे जुड़े शासन-वित्तपोषण के मुद्दे उजागर करते हुए हरीश ने विकास-संबंधी प्रभाव के व्यापक मूल्यांकन की जरूरत बताई।
बहादुरों के बलिदान को सम्मान
एक्स पर एक पोस्ट में, हरीश ने कहा, यूएन शांतिरक्षकों के अंतरराष्ट्रीय दिवस के मौके पर भारत व ऑस्ट्रिया के स्थायी मिशन गर्व के साथ गंभीर और गरिमामय स्मारक कार्यक्रम की साझा मेजबानी कर रहा है। हम उन करीब 4,000 बहादुर शांतिरक्षकों को सम्मानित करते हैं, जिनमें 184 भारतीय भी शामिल हैं। इन वीरों ने यूएन के ध्वज तले अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। हम उन्हें कभी नहीं भूलेंगे।
विज्ञापन
यूएन महासभा की अध्यक्षता करेंगे खलिलुर रहमान
संयुक्त राष्ट्र। बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलिलुर रहमान संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 81वें सत्र के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। मंगलवार को हुए कड़े मुकाबले में उन्होंने साइप्रस के बहुपक्षीय मामलों के विशेष दूत एंड्रियास काकोरिस को हराया। 193 सदस्यीय महासभा के चुनाव में मौजूद और मतदान करने वाले 190 देशों में से रहमान को 99 वोट मिले, जबकि काकोरिस को 91 वोट प्राप्त हुए। चुनाव जीतने के लिए 96 मतों के साधारण बहुमत की आवश्यकता थी। रहमान सितंबर में शुरू होने वाले 81वें सत्र की अध्यक्षता करेंगे।