{"_id":"5f1ba3038ebc3e9fdc6c4cf2","slug":"india-crosses-13-lakh-coronavirus-cases-know-10-important-points","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देश में बढ़ते जा रहे कोरोना वायरस के मामले, यहां जानिए अहम बातें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देश में बढ़ते जा रहे कोरोना वायरस के मामले, यहां जानिए अहम बातें
Sat, 25 Jul 2020 08:47 AM IST
योगेश साहू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश साहू
Updated Sat, 25 Jul 2020 08:47 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में कोरोनोवायरस के मामलों की संख्या 13 लाख के पास पहुंच गई है। देश शुक्रवार को कोविड-19 की वजह से हुई मौतों की संख्या भी 30 हजार के पार चली गई। भारत मौतों की संख्या के मामले में अब अमेरिका, ब्राजील, ब्रिटेन, मैक्सिको और इटली के बाद छठवें नंबर पर है। देश में महाराष्ट्र में सबसे अधिक 3,47,502 मामले हैं, इसके बाद तमिलनाडु 1,99,749 और दिल्ली 1,27,364 मामले हैं। आइए जानते हैं इससे जुड़ी 10 बातें...
विज्ञापन
- स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में यह लगातार दूसरा दिन था जब रिकॉर्ड मामले दर्ज किए गए। बीते रोज 45 हजार से ज्यादा मामले सामने आए और 1,129 लोगों की जान गई। जबकि इससे पहले 24 घंटे में करीब 740 की मौत हुई थी।
- भारत में कोरोनो वायरस के मामलों की संख्या दो जुलाई के बाद से बीते लगभग तीन सप्ताह में दोगुनी हो गई। देश में पिछले शुक्रवार को 10 लाख मामले सामने आ चुके थे। तब से करीब तीन लाख नए मामले सामने आए हैं।
- तेलंगाना में स्वास्थ्य विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने वहां संक्रमण के सामुदायिक प्रसार के संकेत दिए। सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक डॉ. जी श्रीनिवास राव ने कहा कि अगले चार से पांच सप्ताह बहुत महत्वपूर्ण होने वाले हैं और लोगों को अत्यधिक सावधानी बरतनी चाहिए और लक्षणों की उपेक्षा नहीं करनी चाहिए। हालांकि स्वास्थ्य मंत्री एतला राजेंदर ने इसका खंडन किया।
- आबादी के लिहाज से प्रति दस लाख लोगों पर 864 मामले और लगभग 21 मौत का आंकड़ा सामने आता है। ऐसे में भारत दुनिया के उन देशों में शामिल है जहां कोविड19 का संक्रमण फैलने और इससे होने वाली मृत्यु की दर कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने भी कहा कि देश में लोगों के ठीक होने की दर 63.54 प्रतिशत और मृत्यु दर 2.3 फीसदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) की ऑनलाइन हुई बैठक में कहा, लगातार लॉकडाउन ने भारत को तकनीकी ज्ञान, प्रयोगशाला की क्षमता, अस्पताल के बुनियादी ढांचे और अपने दवा और चिकित्सकीय सामग्री के निर्माण के लिए आवश्यक समय और अवसर प्रदान किया है।
- समाचार एजेंसी पीटीआई ने कोरोना वायरस के इलाज के लिए भारत में बनी वैक्सीन के ट्रायल का पहला चरण दिल्ली के एम्स में शुरू होने की खबर दी। वैक्सीन का इंजेक्शन लगवाने वाले पहले वॉलंटियर की उम्र 30 वर्ष बताई गई है।
- एम्स में बीते शनिवार से अब तक करीब 3,500 से अधिक स्वयंसेवकों ने इस परीक्षण के लिए खुद को पंजीकृत कराया है। इनमें से कम से कम 22 लोगों की स्क्रीनिंग चल रही है। एम्स के डॉ. संजय राय ने कहा कि एम्स में सामुदायिक चिकित्सा केंद्र में प्रोफेसर और प्रमुख शोधकर्ता इस परीक्षण पर नजर बनाए हुए हैं।
- दिल्ली एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि वैक्सीन के परीक्षण के दूसरे चरण में 750 लोगों को शामिल किया जाएगा, जिनकी उम्र 12 से 65 वर्ष के बीच होगी।
- वैक्सीन परीक्षण में शामिल पहला स्वयंसेवक दिल्ली का रहने वाला है। दो दिन पहले उसकी स्वास्थ्य के जांच की गई थी, जिसमें उसे सभी मापदंड पर सामान्य सीमा के भीतर पाया गया था। उसे पहले से कोई बीमारी नहीं है। इस स्वयंसेवक को इंजेक्शन के माध्यम से वैक्सीन की 0.5 मिली खुराक दी गई। डॉ. राय ने कहा कि खुराक दिए जाने के दो घंटे बाद तक तात्कालिक रूप से कोई साइड-इफेक्ट नहीं दिखाई दिए। अब अगले सात दिन तक लगातार निगरानी की जाएगी।
- दूसरी ओर, दुनिया भर में 1.54 करोड़ से अधिक लोग अब तक कोरोनो वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 6.32 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। यहां 40 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 26.56 लाख से अधिक सक्रिय मामले हैं। यहां 1.44 लाख से अधिक की मौत भी हुई है।