देश में कोरोना: बीते 24 घंटे में संक्रमण के 21 हजार से ज्यादा नए मामले, 205 दिन बाद एक्टिव केसों में कमी
कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। कभी मामले कम हो रहे हैं तो किसी दिन मामले कम हो रहे हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के 21 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं। नए केसों के मुकाबले रिकवर होने वाले लोगों की संख्या ज्यादा होने के चलते एक्टिव मामलों में भी कमी देखने को मिल रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में गुरुवार को कोरोना के 21,257 नए मामले दर्ज किए गए, वहीं, 24,395 लोगों ने बीमारी को मात देकर अस्पतालों से घर लौट गए हैं , जबकि 279 लोगों की जान चली गई। कोरोना के एक्टिव केसों में भारी कमी आई है। 2,40,221 एक्टिव केस के साथ ही अबतक देश में मिले कुल कोरोना मरीजों की संख्या 3.38 करोड़ के पार पहुंच गई। कोरोना के सक्रिय मामले 205 दिनों बाद सबसे कम हैं। वहीं, 4 लाख 49 हजार लोगों की जान जा चुकी है। नवरात्र के पहले दिन यानी गुरुवार को बीते 24 घंटे की आई रिपोर्ट ने चिंता बढ़ा दी थी। कोरोना के दैनिक मामलों में अचानक से उछाला देखने को मिला था।
दैनिक मामलों में अचानक इजाफा होने से डॉक्टर और विशेषज्ञों की चिंता बढ़ गई थी। पिछले 24 घंटे में 22 हजार से ज्यादा नए केस आए थे। ऐसे में तीसरी लहर की आशंका बढ़ने लगी थी। राहत की बात है कि नए केसों के मुकाबले रिकवर होने वाले लोगों की संख्या ज्यादा होने के चलते एक्टिव मामलों में भी कमी देखने को मिल रही है।
India reports 21,257 fresh infections in the last 24 hours, active caseload at 2,40,221; lowest in 205 days: Ministry of Health and Family Welfare pic.twitter.com/QrQpMyee8N
— ANI (@ANI) October 8, 2021
फेस्टिव सीजन में कोरोना की रफ्तार रहेगी कम
फेस्टिव सीजन से पहले कोरोना केसों की रफ्तार नियंत्रित रहना राहत की बात है। इसके अलावा टीकाकरण की रफ्तार तेज होने से भी आने वाले दिनों में कोरोना के केसों में और कमी आने की उम्मीद बढ़ी है। फिलहाल देश में कोरोना के कुल 92.63 करोड़ से ज्यादा टीके लगे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि टीकाकरण के बाद कोरोना का असर धीरे-धीरे कम होता जाएगा।