फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India Covid 19 positive rate at 6 37 percent said Ministry of Health

देश में कोरोना पॉजिटिव की दर 6.73 प्रतिशत, सरकार का टेस्टिंग बढ़ाने पर जोर

Mon, 06 Jul 2020 04:55 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 06 Jul 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
India Covid 19 positive rate at 6 37 percent said Ministry of Health
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
भारत में कोरोना संक्रमण के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश भर में कोरोना वायरस की पॉजिटिव दर  6.73 प्रतिशत है। पूरे देश में अभी तक जितने भी कोरोना की जांच के लिए नमूने लिए गए हैं, उसके अनुसार भारत में कोरोना संक्रमण की औसत दर 6.73 फीसदी दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार ने टेस्टिंग बढ़ाने, अच्छी तरीके से कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और सही समय पर क्लीनिकल मैनेजमेंट पर जोर दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


सकारात्मकता की दर को महामारी के आकलन के लिए एक महत्वपूर्ण पैमाना माना जाता है। जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय के अनुसार यह दर हमें इस बात के सबूत प्रदान करता है कि क्या कोई समुदाय कोरोना का पर्याप्त परीक्षण कर रहा है या नहीं। यदि किसी समुदाय में कोरोना पॉजिटिव की दर अधिक है, तो यह साबित होता है कि वहां बीमार और कोरोना के संदिग्ध रोगियों की परीक्षण दर अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर, कम सकारात्मकता दर ऐसे रोगियों के परीक्षण का संकेत देते हैं, जिनमें कोई लक्षण नहीं है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार जिन देशों ने कोविड -19 के लिए व्यापक स्तर पर परीक्षण किया है, उनका पॉजिटिव रेट कम से कम 14 दिनों के लिए पांच प्रतिशत या उससे कम पर रहना चाहिए। 


स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में 24,248 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 425 लोगों की मौत भी हो गई। भारत में कोरोना वायरस के मामले रविवार को रूस से भी ज्यादा हो गए और वह तीसरे नंबर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed