फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India china news, Due to India stand in Ladakh, China increased its activity in Doklam

लद्दाख में भारत के सख्त रुख के चलते चीन ने दोकलम में बढ़ाई हलचल

Wed, 24 Jun 2020 07:34 AM IST
संजीव कुमार झा गुंजन कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
गुंजन कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 24 Jun 2020 07:34 AM IST
सार

  • पूर्वी लद्दाख में पीछे हटने पर सहमति के बावजूद भारत का सिरदर्द कम नहीं होने देना चाहता चीन
  • नेपाल की तरह भूटान को भी विवाद में घसीटने की चाल, सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर पैनी नजर

विज्ञापन
India china news, Due to India stand in Ladakh, China increased its activity in Doklam
Indian army and chinese army

विस्तार

पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत के अडिग रुख से बौखलाया चीन दोकलम में फिर चालबाजी पर उतर आया है। एक  खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक चीन ने भूटान और भारत के सिक्किम से लगी सीमा पर 2017 की तरह हरकत शुरू कर दी है। सरकारी रणनीतिकारों के मुताबिक पूर्वी लद्दाख में तीन जगहों पर पीछे हटने की सहमति के बावजूद चीन भारत का सिरदर्द कम नहीं होने देना चाहता। ऐसे में सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर दोकलम की स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन


उच्च पदस्थ सरकारी सूत्रों के मुताबिक चीन भारत के साथ मौजूदा विवाद में नेपाल की तरह भूटान को भी घसीटने की फिराक में हैं। दरअसल, चीन ने 2017 में भूटान और भारत के ट्राइजंक्शन पर स्थित संवेदनशील दोकलम में घुसकर 73 दिन तक तनाव बनाए रखा था। उस दौरान भारत भूटान से लगने वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा पार से भूटान के पक्ष में डटा रहा।
विज्ञापन


आखिर में चीन को वहां से हटना पड़ा। इस बार चीन नए पैतरे से नेपाल की तर्ज पर भारत और भूटान के बीच तनाव पैदा कर सकता है। सूत्रों के मुताबिक सिक्किम में भारतीय सेना का खासा जमावड़ा है। सिक्किम सेक्टर में कहीं भी चीन की किसी हरकत पर उसे बिना किसी देरी अग्रिम मोर्चे पर तैनात किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद और भाजपा के राजनीतिक-सामरिक-कूटनीतिक रणनीतिकार सुब्रमण्यम स्वामी ने भी ट्वीट कर दोकलम की स्थिति पर आगाह करते हुए विदेश मंत्रालय से इस पर स्पष्टीकरण देने को कहा है। स्वामी ने अमेरिकी खुफिया सूत्र का हवाला देते हुए कहा, कि चीन ने 2017 के अंदरूनी दोकलम समझौते को अपने स्तर पर निरस्त कर हरकत करने पर उतारू है।


सामरिक मामलों से जुड़े सरकारी सूत्रों ने बताया, चीन दो कदम आगे, एक कदम पीछे की रणनीति पर काम कर रहा है। ताकि सामरिक और अंतरराष्ट्रीय दबाव में एक कदम पीछे हटकर भी एक कदम के फायदे में रहे। यही वजह है इस बार भारत अपने सभी बिंदुओं पर अडिग रह कर चीन को हिलने का मौका नहीं देना चाहता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed