फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India cautious on Mexico new tariffs preparing for talks on free trade agreement

Mexico: मेक्सिको के नए टैरिफ पर भारत सतर्क, मुक्त व्यापार समझौते पर वार्ता की तैयारी

Sun, 14 Dec 2025 04:20 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 14 Dec 2025 04:20 AM IST
सार

विशेषज्ञों का मानना है कि यह समझौता भारतीय कंपनियों को ऊंचे शुल्कों से राहत दिला सकता है। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन ने कहा है कि ऑटोमोबाइल, मशीनरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, रसायन, दवा, कपड़ा और प्लास्टिक जैसे क्षेत्रों पर इसका असर पड़ सकता है।

विज्ञापन
India cautious on Mexico new tariffs preparing for talks on free trade agreement
मैक्सिकन राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम और पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

भारत ने मेक्सिको की ओर से आयात शुल्क बढ़ाने के फैसले पर चिंता जताई और सधी हुई प्रतिक्रिया दी। भारत ने कहा कि वह इस मुद्दे पर मेक्सिको के साथ लगातार संपर्क में है और आपसी हितों वाले समाधान तलाशे जा रहे हैं। भारत ने स्पष्ट किया कि जरूरत पड़ने पर वह अपने निर्यातकों के हितों की रक्षा के लिए उचित कदम उठाने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
विज्ञापन


मुक्त व्यापार समझौता पर चर्चा
नए शुल्क उन देशों पर लगाए जा रहे हैं, जिनका उत्तर अमेरिकी देश मेक्सिको के साथ मुक्त व्यापार समझौता नहीं है। इनमें भारत, चीन, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और इंडोनेशिया जैसे देश शामिल हैं। मेक्सिको की संसद ने 11 दिसंबर को इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। इसके तहत करीब 1,463 उत्पादों पर 5 प्रतिशत से लेकर 50 प्रतिशत तक आयात शुल्क लगाया जाएगा। ये शुल्क अगले महीने 1 जनवरी से लागू होंगे, हालांकि किन उत्पादों पर शुल्क लगेगा, इसकी सूची अभी जारी नहीं हुई है। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, भारत ने 30 सितंबर को ही मेक्सिको के अर्थव्यवस्था मंत्रालय के सामने यह मुद्दा उठाया था और भारतीय निर्यात को बचाने के लिए विशेष रियायतों की मांग की थी। केंद्रीय वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल और मेक्सिको के उप मंत्री लुईस रोसेंडो के बीच उच्चस्तरीय बैठक भी हो चुकी है। 
विज्ञापन


मेक्सिको को 5.75 अरब डॉलर का निर्यात
दोनों देश मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बातचीत शुरू करने की दिशा में भी आगे बढ़ रहे हैं। इसके लिए शर्तें जल्द तय होने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह समझौता भारतीय कंपनियों को ऊंचे शुल्कों से राहत दिला सकता है। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन ने कहा है कि ऑटोमोबाइल, मशीनरी, इलेक्ट्रॉनिक्स, रसायन, दवा, कपड़ा और प्लास्टिक जैसे क्षेत्रों पर इसका असर पड़ सकता है। वर्ष 2024-25 में भारत का मेक्सिको को निर्यात 5.75 अरब डॉलर और आयात 2.9 अरब डॉलर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Kharge: 'मोदी सरकार की नीतियों ने सामाजिक न्याय में पिछली उपलब्धियों को खत्म किया', खरगे का केंद्र पर हमला



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed