Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंडिया ब्लॉक की रैली: 'ज्ञानेश कुमार के बिना न मोदी प्रधानमंत्री बनते, न शाह गृह मंत्री'; राहुल गांधी का हमला

Sun, 01 Nov 2026 04:27 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 01 Nov 2026 04:27 PM IST
सार

रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार, चुनाव आयोग और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को पद से हटाकर उनके खिलाफ कार्रवाई होगी और पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री शाह को भी जवाब देना होगा। कांग्रेस नेता ने क्या कुछ कहा? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
india bloc rally at ramlila maidan what rahul gandhi said on vote theft eci gyanesh kumar and the constitution
राहुल गांधी, सांसद, कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सरकार, चुनाव आयोग और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार पर जमकर हमले किए। उन्होंने कहा कि यह किसी एक राजनीतिक दल या नेता की आवाज नहीं है। यह देश के युवाओं, किसानों और मजदूरों की आवाज है। उन्होंने कहा कि हम हिंदुस्तान में लोकतंत्र को खत्म नहीं होने देंगे। संविधान को नष्ट नहीं होने देंगे।


राहुल गांधी ने कहा, (केंद्रीय गृह मंत्री) अमित शाह, ज्ञानेश कुमार को आपने संदेश भेजना था, संदेश भेज दिया है। यह किसी एक राजनीतिक दल की आवाज नहीं है। यह सिर्फ नेताओं की आवाज नहीं है। यह हिंदुस्तान के युवाओं की आवाज है। किसानों, मजदूरों की आवाज है और यह आवाज कह रही है कि हम लोकतंत्र को हिंदुस्तान में खत्म नहीं होने देंगे। हम संविधान को नष्ट नहीं होने देंगे। आप अपने आप को जितना बड़ा समझो, जितना आपके पास पैसा है, ताकत है, आप जो भी हों, आप संविधान से बड़े नहीं हैं, संविधान आपसे बड़ा है। 
Trending Videos
india bloc rally at ramlila maidan what rahul gandhi said on vote theft eci gyanesh kumar and the constitution
राहुल गांधी, सांसद, कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
वोट चोरी का आरोप लगाया
राहुल गांधी ने कहा कि वर्षों से इस देश में वोट चोरी हो रही है। उन्होंने पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए कहा कि (तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख) ममता बनर्जी ने भी इस मुद्दे को उठाया है। मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक और 2024 के लोकसभा चुनाव में वोट चोरी हुई है। उन्होंने ईवीएम और मतदाता सूची से नाम काटकर वोट चोरी करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, '2024 के चुनाव के बाद 13.5 करोड़ मतदाता मतदाता सूची से हटाए गए। मतलब इतने मतदाताओं को हटाया गया। हर सात में से एक मतदाता को निकाला गया। 15 फीसदी हिंदुस्तान के मतदाताओं को मतदाता सूची से हटाया गया, वह भी 2024 के बाद। 2024 में एनडीए और हमारे बीच में तीन फीसदी का फर्क था। उसके बाद 15 फीसदी मतदाताओं को मतदाता सूची से निकाला गया। मतलब 2024 का चुनाव अवैध चुनाव था। चोरी का चुनाव था और यह बात मैं नहीं, चुनाव आयोग खुद कह रहा है। क्योंकि उन्होंने 13.5 करोड़ मतदाताओं को 2024 की सूची से निकाला'।

ये भी पढ़ें: रामलीला मैदान: अखिलेश का सरकार पर हमला- अखिलेश बोले- जमीन बची नहीं, अंगद का पैर कहां रखोगे; क्या आरोप लगाए?
india bloc rally at ramlila maidan what rahul gandhi said on vote theft eci gyanesh kumar and the constitution
राहुल गांधी, सांसद, कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उन्होंने आगे कहा, 'मैं मंच से कहना चाहता हूं। मैं जो कहता हूं वो होता है न। मैंने कोविड-19 के बारे में बोला, सच हुआ। मैं आपको मंच से कह रहा हूं कि ज्ञानेश कुमार सीईसी पद से हटेंगे। ज्ञानेश कुमार हिंदुस्तान में जेल जाएंगे। यह आम चोरी नहीं है कि किसी ने दुकान से छोटी चोरी कर ली। उसके लिए जेल होती है। इन्होंने सामान्य चोरी नहीं की है। यह हिंदुस्तान के हर नागरिक के आवाज की चोरी है। इसको कानूनी गलियारों में दुर्लभतम मामला (रेयरेस्ट ऑफ रेयर केस) कहते हैं। इसे देशद्रोह कहते हैं, इसे राजद्रोह कहते हैं और ज्ञानेश कुमार के बिना न नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनते, न अमित शाह गृह मंत्री बनते। आरएसएस ने इस देश की सारी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है। शिक्षा, स्वास्थ्य, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), न्यायपालिका, नौकरशाही, पुलिस सारी की सारी संस्थाएं, जो आपकी हैं, वह नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की नहीं। युवाओं की संस्थाएं हैं। उन पर इन्होंने कब्जा कर रखा है'।
विज्ञापन
विज्ञापन
india bloc rally at ramlila maidan what rahul gandhi said on vote theft eci gyanesh kumar and the constitution
राहुल गांधी, सांसद, कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
किसानों और युवाओं के अधिकारों पर क्या कहा?
कांग्रेस नेता ने कहा कि इसका नतीजा यह है कि किसानों को अधिकार नहीं मिल रहा है। युवाओं और मजदूरों को भी उनका हक नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश का पूरा धन कुछ लोगों के हाथों में जा रहा है।

कांग्रेस नेता ने कहा, 'किसानों को अधिकार नहीं मिल रहा, युवाओं को हक नहीं मिल रहा, मजदूरों को हक नहीं मिल रहा। नतीजा पूरा का पूरा धन कुछ लोगों के हाथ में चला गया है- अंबानी, अदाणी। उनका हजारों करोड़ का कर्जा माफ हो जाता है। मगर छोटे किसान, मजदूर का बेटा पैसे नहीं लौटा पाता तो उसे जूते मारकर जेल में डाल देते हैं। ऐसा हिंदुस्तान हमें नहीं चाहिए और यह हम स्वीकार नहीं करेंगे। शिव की बारात का नाम सुना है। उसमें कोई भी जा सकता है। उस तांडव में कोई भी जा सकता है। उसमें कभी नहीं कहा जाता कि कोई रोका जाए। हमें वैसा ही हिंदुस्तान चाहिए'।
विज्ञापन
india bloc rally at ramlila maidan what rahul gandhi said on vote theft eci gyanesh kumar and the constitution
राहुल गांधी, सांसद, कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अदाणी को लेकर क्या आरोप लगाए?
राहुल गांधी ने कहा कि देश दो-तीन लोगों का नहीं होना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि उद्योगपति गौतम अदाणी को संस्थाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, हवाई अड्डों, रेलवे और बुनियादी ढांचे पर कब्जा करने की छूट दी जा रही है। उन्होंने कहा, दो-तीन लोगों का देश नहीं चाहिए हमें। अदाणी जी जो भी करना चाहें, जो भी संस्था लेना चाहें, शिक्षा-स्वास्थ्य पर कब्जा करना चाहें। हर हवाई अड्डा, रेलवे, बुनियादी ढांचा छीन लें। ड्रोन उड़ रहा है यह भी अदाणी का, हथियार भी अदाणी का, ऐसा देश हमें नहीं चाहिए। हम यह होने नहीं देंगे। 

उन्होंने आगे कहा, देश को सही पटरी पर लाने का तरीका इस ज्ञानेश कुमार को हटाना है। अमित शाह जी ने कहा कि नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जा रहे। मैं आपको उल्टा बता रहा हूं। नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जा सकते, अगर जाना भी चाहें तो हम उन्हें नहीं जाने देंगे। नरेंद्र मोदी और अमित शाह, ज्ञानेश कुमार के बाद हम आपके सामने खड़े होने जा रहे हैं। नरेंद्र मोदी, अमित शाह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। आपने जो वोट चोरी की है, अदाणी को जो देश बेचा है, उसके लिए देश आपसे न्याय मांगेगा। आप भागने की मत सोचो। आप भाग नहीं सकते। आप यहीं के यहीं रहोगे। आपके खिलाफ जो यह आवाज है, आपके खिलाफ, अमित शाह के खिलाफ, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ। आपके खिलाफ कार्रवाई होगी, होगी और होगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed