फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India battle against PAK farmers said they will not supply vegetables

भारतीय किसानों का PAK के खिलाफ मोर्चा, कहा- PAK को नहीं बेचेगें सब्जियां

Sat, 08 Oct 2016 12:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 08 Oct 2016 12:57 PM IST
विज्ञापन
India battle against PAK farmers said they will not supply vegetables
फाइल फोटोः फल और सब्जियां - फोटो : अमर उजाला
भारत के किसानों ने पाकिस्तान के खिलाफ एकजुट होकर मोर्चा खोल दिया है। दोनों देशों के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए गुजरात के किसानों ने पाकिस्तान को सब्जियों की आपूर्ति करने से मना करा दिया है। किसानों ने कहा कि जब तक दोनों देश के बीच रिश्ते सामान्य नहीं हो जाते तब तक वो पाकिस्तान को सब्जियों की आपूर्ति नहीं करेंगें। गुजरात पाकिस्तान को सबसे ज्यादा टमाटर और मिर्च का निर्यात करता है।
विज्ञापन


हर दिन पाकिस्तान में 50 ट्रकों के द्वारा करीब 10 टन सब्जियों की आपूर्ति होती है। गुजरात किसानों के इस फैसले से उन्हें हर दिन करीब 3 करोड़ रूपए का नुकसान भी उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन


अहमदाबाद जनरल कमीशन एजेंट एसोसिएशन के महासचिव अहमद पटेल ने बताया कि वागह बोडर से गुजरात हर दिन पाक को 50 ट्रकों के द्वारा सब्जी की आपूर्ति करता है, लेकिन पिछले दो दिनों से दोनों देशों के बीच बढ़ते विवाद को देखते हुए हमने ये फैसला किया है कि जब तक दोनों देशों के बीच संबध ठीक नहीं हो जाते तब तक गुजरात के किसान पाक को टमाटर और मिर्च की आपूर्ति नहीं करेगें। उन्होंने ये भी कहा कि 1997 से ये पहली बार होगा कि जब पाक की जरूरी सब्जियों की गुजरात आपूर्ति नहीं करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

व्यक्तिगत लाभ से पहले राष्ट्रहित

India battle against PAK farmers said they will not supply vegetables
एसोसिएशन किसानों और व्यापारियों के बीच सौदा तय करने के लिए और सब्जियों को उनके निर्धारीत स्थान तक पहुंचाने के लिए की एजेंट की भूमिका निभाता है। एसोसिएशन की मंजूरी के बिना टमाटर, मिर्च, नींबू  और लौकी जैसी सब्जियों को उत्तर और मध्य गुजरात से नहीं भेजा जा सकता। पटेल ने किसानों के नुकसान पर जोर देते हुए कहा कि किसानों को हर दिन करीब 3 करोड़ रुपए का नुकसान झेलना पड़ रहा है, लेकिन राष्ट्रीय हित व्यक्तिगत हित से ऊपर है। उन्होंने ये भी कहा कि हम बांग्लादेश, खाड़ी देशों, कनाडा और दक्षिण अफ्रीका जैसे देशों को सब्जियां भेजना जारी रखेंगे। वहीं मेहसाणा जिला जहां सबसे ज्यादा टमाटर की खेती होती है, के कादी तालुका गांव के बहुत से किसानों ने व्यक्तिगत तौर पर पाक को सब्जी ना भेजने का फैसला किया है।

कादी तालुका के यशवंतपुर के सरपंच दशरथ पटेल का कहा है कि गांव के कई किसानों ने राष्ट्रीय हित के लिए पाक को सब्जी का निर्यात ना करने का फैसला किया है। उन्होनें कहा कि आपूर्ति इस समय ज्यादा नहीं हैं लेकिन नवंबर के खास सीजन में वो दिल्ली और पंजाब से आने वाले व्यापारियों को सब्जी नहीं बेचेगें जो सीधा गुजरात से पाक को निर्यात करते हैं।  वहीं गोविंदपुरा गांव के टमाटर व्यापारी मनसुख पटेल का कहा है कि उसने पिछले साल 3 टन टमाटर पाकिस्तान को निर्यात किए थे, लेकिन इन दिनों किसानों ने पाकिस्तान को सब्जी बेचने से मना कर दिया।

विनोद पटेल,मार्केट कमेटी कड़ी कृषि की उपज अध्यक्ष (एपीएमसी) का कहना है कि पाकिस्तान और भारत के बीच बिगड़ते रिश्तों के देखते हुए किसानों ने आपसी सहमति से पाकिस्तान को जरूरत की सब्जियां ना भेजने का फैसला किया है। खंदेरपुरा गांव के टमाटर विक्रेता हरजीवन पटेल का कहना है कि उनके गांब के किसानों ने भी राष्ट्रीय हित के लिए पाकिस्तन सब्जी ना बेचने का फैसला किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed