{"_id":"579a78904f1c1bc06121f61d","slug":"india-bangladesh-will-jointly-fight-against-pak-generated-terrorism","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाक समर्थित आतंकवाद के खिलाफ मिलकर मोर्चा खोलेंगे भारत-बांग्लादेश","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
पाक समर्थित आतंकवाद के खिलाफ मिलकर मोर्चा खोलेंगे भारत-बांग्लादेश
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 29 Jul 2016 02:56 AM IST
विज्ञापन
भारत-बांग्लादेश के राष्ट्रीय ध्वज
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और बांग्लादेश ने पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के खिलाफ एक साथ मिलकर मोर्चा खोलने का फैसला लिया है। बृहस्पतिवार को दिल्ली के नॉर्थ ब्लाक में दोनों देशों के गृहमंत्रियों की उच्चस्तरीय बैठक में आतंकवाद से जुड़े मुद्दों पर कई अहम फैसले लिए गए।
दोनों नेताओं ने यह फैसला भी लिया कि भारत और बांग्लादेश के बीच अपराधियों के प्रत्यर्पण के लिए ठोस सबूत की शर्त को खत्म कर दिया जाएगा। बांग्लादेश में कट्टरपंथियों और आतंकवादियों की गहरी होती जड़ों के मद्देनजर दोनों गृहमंत्रियों की बैठक अहम मानी जा रही है।
बैठक के बाद बांग्लादेश के गृहमंत्री असदुज्जमन खान ने कहा कि उनके समकक्ष राजनाथ सिंह के साथ जमात-उल-मुजाहिद्दीन बांग्लादेश (जेएमबी) समेत सीमा के दोनों तरफ सक्रिय आतंकी संगठनों पर बातचीत हुई।

'बांग्लादेश में आईएस की कोई मौजूदगी नहीं'
खान ने कहा कि बांग्लादेश में इस्लामिक स्टेट (आईएस) की कोई मौजूदगी नहीं है। बैठक में आईएस और जाकिर नाईक के बारे में कोई बातचीत नहीं हुई। इसके अलावा सीमा प्रबंधन, ड्रग्स एवं नकली नोट तस्करी समेत कई संवेदनशील मुद्दे पर अहम फैसले लिए गए।
सूत्रों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच बांग्लादेश में पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाक समर्थित आतंकवाद के खिलाफ एक साथ मिलकर मोर्चा खोलने संबंधी फैसले लिए गए। बैठक में गृहमंत्री के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल, गृह सचिव राजीव महर्षि, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख समेत गृह मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।