{"_id":"67814c00bcdf3328c6023c01","slug":"india-bangladesh-international-border-cattle-smugglers-attacked-bsf-soldiers-retaliated-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमाः BSF पर पशु तस्करों ने किया हमला, जवानों ने की जवाबी कार्रवाई; कई पशु बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमाः BSF पर पशु तस्करों ने किया हमला, जवानों ने की जवाबी कार्रवाई; कई पशु बरामद
सार
खुटादाह सीमा चौकी (बीओपी) पर रात के समय तीन-चार तस्करों को पशुओं के साथ भारतीय सीमा की बाड़ के पास आते देखा गया। इस दौरान उन्हें चेतावनी दी गई, जिसके बाद उन्होंने सुरक्षाबलों पर हमले की कोशिश की। फिर सुरक्षाबलों की मुंहतोड़ जवाबी कार्रवाई के बाद पशु तस्कर कीचड़, घने अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए।
विज्ञापन
बीएसएफ ने पशु तस्करों को खदेड़ा, कई मवेशी किए बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर गुरुवार देर रात बांग्लादेशी मवेशी तस्करों ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों पर हमला किया। हालांकि जवानों ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए तस्करी के प्रयास को नाकाम कर दिया और मौके से 10 हरियाणा मूल के बैल जब्त करने के साथ तीन धारदार भाले भी बरामद किए। बीएसएफ के अधिकारी ने यह जानकारी दी।
जवाबी कार्रवाई के बाद मौके से भागे पशु तस्कर
दक्षिण बंगाल फ्रंटियर बीएसएफ के प्रवक्ता और डीआइजी एनके पांडे ने बताया कि जवानों ने खुटादाह सीमा चौकी (बीओपी) पर रात के समय तीन-चार तस्करों को पशुओं के साथ भारतीय सीमा की बाड़ के पास आते देखा। इतनी ही संख्या में बांग्लादेश की तरफ से भी तस्करों की संदिग्ध हरकतें देखीं जो अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारत में घुस आए थे। ड्यूटी पर मौजूद जवान ने उन्हें रुकने की चुनौती दी। लेकिन तस्करों ने कोई ध्यान नहीं दिया और कुछ तस्कर आक्रामक तरीके से हाथ में तेज धार वाले दाह लहराते हुए जवान की तरफ बढ़े। बाकी तस्कर तारबंदी को काटने की कोशिश करने लगे। स्थिति को नियंत्रण से बाहर होते देख जवान ने तस्करों की ओर एक खाली राउंड फायर कर दिया। फायरिंग की आवाज सुनते ही तस्कर कीचड़, घने अंधेरे का फायदा उठाकर भारत और बांग्लादेश की तरफ भाग गए। इसके बाद बाड़ के दोनों तरफ के आसपास के क्षेत्र की तलाशी ली गई। इस दौरान आठ हरियाणा मूल के बैल और 3 तेजधार वाले दाह बरामद हुए।
पहले भी हो चुकी हैं तस्करी की घटनाएं
इसी तरह से सुरक्षाबल के कोलकाता सेक्टर अंतर्गत पिपली बीओपी और मालदा सेक्टर में बीओपी एचसी पुर और नवादा में भी इसी तरह की तस्करी के दुस्साहसिक प्रयास एवं हमलों की घटनाएं हुई, जहां जवानों ने जवाबी कार्रवाई कर तस्करी व घुसपैठ की घटनाओं को विफल कर दिया। घटना को लेकर बीएसएफ ने संबंधित थाने में प्राथमिक रिपोर्ट भी दर्ज कराई है और जब्त मवेशियों को ई-टैगिंग के बाद ध्यान फाउंडेशन को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
बीजीबी की तरफ से नहीं की जा रही ठोस कार्रवाई- बीएसएफ
बीएसएफ के प्रवक्ता ने कहा कि इन हमलों के बारे में चिंता जताने व सचेत करने के लिए बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के साथ नियमित फ्लैग मीटिंग के बावजूद बांग्लादेशी अधिकारियों की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इस निष्क्रियता से तस्करों और अपराधियों के हौसले कों मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि तमाम चुनौतियों के बीच हमारे जवान असाधारण साहस और सतर्कता के साथ सीमाओं की रक्षा के लिए कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं।