Updates: नई दिल्ली में भारत-बांग्लादेश कांसुलर वार्ता का आयोजन; गुजरात के नवसारी में फर्नीचर गोदाम में लगी आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली में बुधवार को भारत-बांग्लादेश कांसुलर वार्ता के चौथे दौर की वार्ता आयोजित की गई। भारत और बांग्लादेश के अधिकारी बैठक में शामिल हुए। इश दौरान पारस्परिक कानूनी सहायता, प्रत्यर्पण मामलों से संबंधित मुद्दों पर व्यापक चर्चा की। आदान प्रदान को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों पक्षों ने नागरिकों की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए द्विपक्षीय संशोधित यात्रा व्यवस्था (आरटीए) को और मजबूत करने पर भी सहमति व्यक्त की। बता दें, भारत-बांग्लादेश कांसुलर वार्ता तंत्र 2017 में स्थापित किया गया था। बैठक के बारे में मंत्रालय ने कहा कि लोगों के बीच आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए दोनों पक्षों ने प्रतिबद्धता जताई है।
गुजरात के फर्नीचर गोदाम में लगी आग
भीषण गर्मी के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों से भीषण आग लगने की खबरें सामने आ रही हैं। राजकोट गेमिंग जोन हादसे से मिले जख्म अभी भरे भी नहीं कि गुजरात के नवसारी से दिल दहलाने वाला मंजर सामने आया। रिपोर्ट के मुताबिक नवसारी के अलीपुर गांव में फर्नीचर के गोदाम में आग लग गई। दमकल कर्मियों को आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हादसे में जान-माल का कितना नुकसान हुआ है, इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं मिल सकी।
#WATCH | Gujarat: Fire breaks out in a furniture warehouse in Navsari's Alipor village.
विज्ञापन विज्ञापन
Efforts to douse the fire are underway. Further details awaited. pic.twitter.com/oWYcewxH0I — ANI (@ANI) May 30, 2024
भारतीय रक्षा खुफिया एजेंसी के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा ने अमेरिकी साइबर कमांड के प्रमुख और एनएसए/मुख्य केंद्रीय सुरक्षा सेवा के निदेशक जनरल टिमोथी डी. हॉग के साथ बातचीत की। रक्षा अधिकारी ने बताया कि दोनों देशों के बीच आपसी सुरक्षा चिंताओं और चुनौतियों तथा द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।
Indian Defence Intelligence Agency chief Lt Gen DS Rana interacted with US Cyber Command chief & Director NSA / Chief Central Security Service, General Timothy D. Haugh. The discussions were held on mutual security concerns & challenges and enhancing bilateral defence Cooperation… pic.twitter.com/tf2Wf1Sawe
— ANI (@ANI) May 29, 2024
पुणे जिले के पिंपरी चिंचवाड़ के सांगवी इलाके में बुधवार शाम को दो अज्ञात बाइक सवारों ने एक युवक की कथित तौर पर गोली मारकर दी। युवक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान दीपक कदम के रूप में हुई है। वह 35 साल का था। मृतक उस वक्त दुकान के सामने खड़ा था। पुलिस का कहना है कि मामला रंजिश का लग रहा है। केस दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।
लड़कों से बात करने पर कोच ने कबड्डी खिलाड़ी को मार डाला, गिरफ्तार
महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक सिरफिरे कबड्डी कोच ने एक उभरती खिलाड़ी को केवल इसलिए मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि वह अन्य लड़कों से बात करती थीं। पुलिस ने आरोपी गणेश घमबीरराव (23) को नवी मुबंई के घनसोली से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
17 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी का शव 24 मई को शहर के कोलशेत इलाके में उसके घर से बरामद हुआ था। घमबीरराव ने पुलिस को बताया कि वारदात के दिन पहले वह उस वक्त किशोरी के घर गया, जब वह अकेली थी। आरोपी ने पहले उससे झगड़ा किया और बाद में रस्सी से उसका गला घोंट दिया। इसके बाद चाकू मार दिया। कपूरबावड़ी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को किशोरी के परिवार के सदस्यों से अपराध में कबड्डी कोच की संलिप्तता का पता चला था।
ई-माइग्रेशन : विदेश, इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्रालय और सीएससी में समझौता
प्रवासी श्रमिकों के सामने आव्रजन प्रक्रिया में आने वाली दिक्कतों को दूर करने के लिए विदेश मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विस इंडिया लि. ने समझौता किया है। इसके तहत देश भर में सामान्य सेवा केंद्रों (सीएससी) के माध्यम से ई-माइग्रेशन सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वर्तमान में देशभर में 5.50 लाख सीएससी नागरिकों को 700 डिजिटल सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
केरल : यूट्यूबर ने कार में स्विमिंग पूल बना किया स्टंट, लाइसेंस निलंबित
केरल पुलिस ने यूट्यूबर संजू टेची के खिलाफ कार में स्विमिंग पूल बनाकर स्टंट करने के आरोप में सख्त कार्रवाई की। संजू बुधवार को प्रवर्तन सड़क परिवहन अधिकारी के सामने पेश हुए, जहां उनका कार चलाने का लाइसेंस एक साल के लिए निलंबित कर दिया।
साथ ही कार में सवार तीन अन्य को एक सप्ताह के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में समाज सेवा करने और विभाग के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने का निर्देश दिया। एमवीडी के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, संजू ने खतरनाक तरीके से कार से पानी सड़क पर छोड़ा था। इससे सड़क पर वाहन इस्तेमाल करने वाले अन्य लोगों की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो गया।
इंडिगो फ्लाइट में टिकट बुक करने वाली महिलाएं अब वेब चेक-इन के वक्त जान सकती हैं कि उनकी बगल वाली सीट पर महिला है या नहीं। ये सीटें सिर्फ महिलाओं को ही दिखेंगी। यह नया फीचर एयरलाइन ने बाजार शोध के बाद पेश किया है।
एयरलाइन ने बुधवार को कहा कि नया फीचर पेश करने का मकसद महिला यात्रियों के सफर को अधिक आरामदायक बनाना है। यह फीचर वेब चेक-इन के वक्त महिला यात्रियों की बुक की गई सीटों को दिखाता है। आंकड़ों के अनुसार, इंडिगो देश की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन है जिसकी बाजार हिस्सेदारी 60 फीसदी से अधिक है।
मनीष चौहान जॉर्डन में भारत के अगले राजदूत नियुक्त
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने मनीष चौहान को जॉर्डन में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया है। वर्तमान में चौहान पुर्तगाल में भारत के राजदूत हैं। उनके जल्द ही कार्यभार संभालने की उम्मीद है। चौहान इससे पहले, बीजिंग, तेहरान और हांगकांग के भारतीय मिशनों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
मुंबई: मालगाड़ी पटरी से उतरी 41 ट्रेनें रद्द, 12 का मार्ग बदला
महाराष्ट्र के पालघर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को मालगाड़ी के पटरी से उतरने के बाद पश्चिमी रेलवे ने बुधवार को 41 ट्रेनें रद्द की कर दीं, जबकि 12 ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से संचालित किया है। अधिकारियों ने बताया कि पटरी मरम्मत का काम जारी है। बुधवार दोपहर में जारी बुलेटिन में पश्चिमी रेलवे ने कहा कि दहानू रोड से मुंबई लोकल ट्रेन सेवाएं शाम तक फिर से शुरू होने की उम्मीद है।
ईडी कैडर के 11 अधिकारी संयुक्त निदेशक रैंक पर किए पदोन्नत
केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कैडर के 11 अधिकारियों को संघीय मनी लॉन्ड्रिंग एजेंसी में संयुक्त निदेशक रैंक पर पदोन्नत किया है। राजस्व विभाग ने मंगलवार को आदेश जारी किए। माना जा रहा है कि यह पहली बार है कि इतने सारे कैडर अधिकारियों को जेडी स्तर पर पदोन्नति दी गई है। जांच के लिहाज से एक अहम पद है।
झारखंड में नक्सलियों ने ट्रक में लगाई आग, खलासी जिंदा जला
झारखंड में माओवादियों ने रंगदारी न देने पर एक ट्रक को आग के हवाले कर दिया, जिससे उसकी छत में सोया खलासी जिंदा जल गया। घटना राजधानी रांची से 65 किमी दूर 'मैकलुस्कीगंज-चामा रोड पर हुई। बताया जा रहा है कि केबलिंग का काम कर रही एक कंपनी के कंटेनर ट्रक को बीती रात चार हथियारबंद नक्सलियों ने घेर लिया था। इस दौरान नक्सलियों ने उसके ड्राइवर पर दो राउंड गोली चलाई, लेकिन वह बचकर भाग निकला।
दो ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल की कांदिवली यूनिट ने दो सप्लायरों को गिरफ्तार किया है, जो बोरीवली इलाके में ड्रग्स की सप्लाई करने आए थे। बरामद दवाओं की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ 12 लाख रुपये है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उन्हें तीन जून तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया।
भाजपा सांसद राम मोकारिया का चौंकाने वाला दावा
भाजपा के राज्यसभा सांसद राम मोकारिया ने दावा किया है कि उन्होंने राजकोट नगर निगम के अग्निशमन विभाग को 70 हजार रुपये रिश्वत दी। उन्होंने कहा कि अग्निशमन विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेने के एवज में 70 हजार रुपये का भुगतान किया गया। मोकारिया का यह बयान राजकोट में हुए भीषण अग्निकांड के ठीक बाद आया है। बता दें कि टीआरपी गेम जोन में आग लगने से कई बच्चों समेत 27 लोगों की मौत हो गई थी। आरोप है कि टीआरपी गेम जोन को बिना एनओसी के संचालित किया जा रहा था।