फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India and Sweden pact to collaborate to deal with challenges in smart cities and clean technology

स्मार्ट सिटी और स्वच्छ प्रौद्योगिकी समाधान के लिए भारत, स्वीडन के बीच करार

Thu, 11 Apr 2019 05:39 PM IST
तिवारी अभिषेक भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Published by: तिवारी अभिषेक Updated Thu, 11 Apr 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
India and Sweden pact to collaborate to deal with challenges in smart cities and clean technology
प्रतीकात्मक तस्वीर

भारत और स्वीडन ने गुरुवार को स्मार्ट सिटी और स्वच्छ प्रौद्योगिकी क्षेत्र में चुनौतियों से निपटने के लिये एक संयुक्त कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम का वित्तपोषण भारतीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) तथा स्वीडन की एजेंसी विनोवा मिल कर करेंगी। विनोवा स्वीडन के भागीदारों को 25,00,000 स्वीडश क्रोना (करीब 1.87 करोड़ रुपये) का अनुदान उपलब्ध कराएगी। 

विज्ञापन


वहीं भारत की तरफ भारतीय भागीदारों को सशर्त 50 प्रतिशत तक का अनुदान (डेढ़ करोड़ रुपये तक) प्रति परियोजना उपलब्ध कराया जाएगा। 

भारत में स्वीडन के राजदूत क्लास मोलिन ने कहा, ‘भारत स्वीडन संयुक्त औद्योगिक अनुसंधान एवं विकास कार्यक्रम में स्वीडन और भारत के नवोन्मेषक मिलकर काम करेंगे और समाधान का विकास करेंगे जिससे दोनों पक्षों को लाभ होगा।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘हम स्मार्ट सिटी, ऊर्जा, डिजिटलीकरण, जीव विज्ञान के साथ ही अपने स्टार्ट अप समुदाय को भी विकसित करना चाहते हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed