फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   India and China to organize 70 programs on 70th anniversary of India China relations

संबंधों की 70वीं सालगिरह पर संयुक्त रूप से 70 कार्यक्रम आयोजित करेंगे भारत-चीन

Sat, 23 Nov 2019 02:16 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 23 Nov 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
India and China to organize 70 programs on 70th anniversary of India China relations
सांकेतिक तस्वीर

भारत और चीन राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ के अवसर पर संयुक्त रूप से 70 कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। इस संबंध में पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की अनौपचारिक शिखर बैठक के दौरान निर्णय किया गया था।

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि इन गतिविधियों में संसदीय आदान-प्रदान शामिल है और इसके जरिए दोनों सभ्यताओं के बीच ऐतिहासिक संपर्क के साथ ही बीते वर्षों के दौरान बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों को दर्शाया जाएगा। दोनों देशों के लोगों के बीच सभी स्तर पर आपसी संपर्क बढ़ाने पर भी जोर दिया जाएगा। 
विज्ञापन


इस दौरान दोनों देशों के जनप्रतिनिधि, कारोबारी, शिक्षाविद, सांस्कृतिक और युवा संगठनों के साथ ही रक्षा बल भी एक दूसरे से मिलेंगे। मंत्रालय ने बताया कि तमिलनाडु और चीन के फ्यूजियन प्रांत के माध्यम से दोनों देशों के बीच प्राचीन जलमार्ग संबंधों के अध्ययन के लिए साझा परियोजनाएं शुरू की जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही तमिलनाडु और चीनी प्रांत के बीच संबंधों का अध्ययन करने के लिए एक अकादमी की स्थापना की संभावनाएं भी तलाशी जाएंगी। मंत्रालय ने बताया कि ये गतिविधियां 2020-2021 के बीच आयोजित की जाएंगी। चीनी पक्ष भारत में चीन-भारत व्यापार और निवेश सहयोग मंच का आयोजन करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed