फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Independence Day 2025 79th celebration of India Jashn-e-Azadi wishes Updates From World

स्वतंत्रता दिवस 2025: आजादी के उत्सव पर रूसी दूतावास ने हिंदी में दी खास बधाई, जानिए अन्य देशों ने क्या कहा

Fri, 15 Aug 2025 11:31 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 15 Aug 2025 11:31 AM IST
सार

भारत 15 अगस्त 2025 को 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस बार का जश्न-ए-आजादी की थीम 'नया भारत' है। भारत के इस राष्ट्रीय पर्व और स्वतंत्रता दिवस महोत्सव पर दुनियाभर से बधाई संदेश दिए जा रहे हैं। अमेरिका, रूस, सिंगापुर और स्लोवाकिया जैसे देशों ने बधाई दी।उच्चायुक्तों और राजदूतों ने भारत को शुभकामनाएं दीं। जानिए किसने अपने संदेश में क्या कहा

विज्ञापन
Independence Day 2025 79th celebration of India Jashn-e-Azadi wishes Updates From World
स्वतंत्रता दिवस 2025 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत 15 अगस्त 2025 को अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर देशभर में उत्सव का माहौल है। दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ध्वजारोहण के बाद देश को संबोधित किया। इस साल स्वतंत्रता दिवस की थीम 'नया भारत' रखी गई है, जो भारत सरकार के 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को दर्शाता है। यह समारोह भारत की प्रगति, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के बढ़ते कदमों का प्रतीक होगा। इस अवसर पर दुनियाभर से भारत को शुभकामनाएं मिल रही है। 

विज्ञापन


सिंगापुर के उच्चायुक्त ने दी शुभकामनाएं
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग ने देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भारत को 79वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं! हम अपनी दोस्ती को बहुत महत्व देते हैं और भारत के साथ अपने 60 साल पुराने रिश्ते को और मजबूत होते देखने की आशा करते हैं। सभी भारतीय दोस्तों को इस खुशी के मौके पर शुभकामनाएं!
विज्ञापन


वहीं स्लोवाकिया के राजदूत ने भी भारत को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। उन्होंने कहा कि मैं आप सभी को समृद्धि, शांति और सौभाग्य के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें:- 15 August Shayari: 'हर दिल में हिंदुस्तान है...' स्वतंत्रता दिवस की शायरी और कविताओं के साथ मनाएं आजादी का जश्न


राष्ट्रपति मुर्मू ने सिंगापुर को लेकर कही ये बात
इसके साथ ही स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिंगापुर को भारत की 'एक्ट ईस्ट नीति', 'महासागर विजन' और 'इंडो-पैसिफिक विजन' में एक महत्वपूर्ण साझेदार बताया। उन्होंने यह बात सिंगापुर के उप प्रधानमंत्री और व्यापार मंत्री गण किम योंग के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान कही। यह प्रतिनिधिमंडल तीसरी भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय बैठक के लिए दिल्ली आया हुआ है।

रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी
रक्षा मंत्रालय के अनुसार, लाल किले पर प्रधानमंत्री के आगमन पर उन्हें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राज्य मंत्री संजय सेठ और रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह द्वारा स्वागत किया जाएगा। इसके बाद दिल्ली क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार प्रधानमंत्री को सलामी मंच तक ले जाएंगे।

ये भी पढ़ें:- I-Day: जब एक अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत की आजादी के लिए ब्रिटेन पर बनाया था दबाव, जानें कब-क्यों उठाई थी आवाज

पीएम मोदी को दी जाएगी गार्ड ऑफ ऑनर
इसी दौरान प्रधानमंत्री को सेना, नौसेना, वायुसेना और दिल्ली पुलिस के 96 जवानों की गार्ड ऑफ ऑनर दी जाएगी। इस वर्ष भारतीय वायुसेना इस पूरे समारोह की समन्वयक सेवा है। इस बार समारोह को और खास बनाने के लिए देशभर से लगभग 5,000 विशिष्ट मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। साथ ही, 1,500 से ज्यादा लोग पारंपरिक परिधानों में भारत के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से शामिल होंगे।

रूसी राजदूत ने हिंदी में दी भारत को आजादी के दिवस की शुभकामनाएं

भारत स्थित रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बधाई दी। और सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में हिंदी में लिखा, 'प्रिय भारतीय मित्रों, 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आपको हार्दिक बधाइयां! वैश्विक इतिहास के इस संग-ए-मील की वर्षगांठ पर मैं कामना करता हूं कि विकास और जनकल्याण के मार्ग पर अग्रसर भारतीय राष्ट्र की सभी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण हों। जय हिंद। जय रूस।'

भारत स्थित फ्रांसीसी दूतावास ने विशेष आयोजन किया

भारत स्थित फ्रांसीसी दूतावास ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा 'स्वतंत्रता दिवस 2025 पर हमारी हार्दिक शुभकामनाएं! जहां हमारे भारतीय मित्र इस विशेष दिन का जश्न मनाने के लिए एकत्रित हुए हैं, वहीं हमने अपने फ्रांसीसी सहयोगियों को भारत की संस्कृतियों, व्यंजनों और अन्य विषयों पर एक रैपिड-फायर राउंड के लिए आमंत्रित किया है। देखिए उन्होंने क्या कहा!'
 

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने भारत के स्वतंत्रता दिवस पर दीं शुभकामनाएं
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने भी 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर भारत को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, इस हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक अच्छी और खुले दिल से बातचीत हुई। मुझे व्यक्तिगत रूपसे इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएं देने का मौका मिला। हमें आशा है कि भारत युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों में योगदान देगा,ताकि हमारी स्वतंत्रता और संप्रभुता वास्तव में सुरक्षित बनी रहे। मैं आश्वस्त हूं कि विज्ञान, तकनीकी, व्यापार और संस्कृति जैसे क्षेत्रों में यूक्रेन-भारत सहयोग आगे बढ़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed