{"_id":"5c0c4742bdec2241c465c930","slug":"income-tax-raid-in-tamil-nadu-distillery-seize-over-rs-54-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु में डिस्टलरी पर आयकर छापा, 54 करोड़ की नकदी जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तमिलनाडु में डिस्टलरी पर आयकर छापा, 54 करोड़ की नकदी जब्त
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Updated Sun, 09 Dec 2018 04:05 AM IST
विज्ञापन
cash
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयकर विभाग ने तमिलनाडु में एक डिस्टलरी के कई परिसरों पर छापा मार कर 54 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त की। विभाग की तरफ से यह कार्रवाई कर चोरी की सूचना के बाद की गई।आयकर अधिकारियों ने डिस्टलरी के निदेशक और कर्मचारियों से संबंधित 12 परिसरों पर छापा मारा।
विज्ञापन
सूत्रों को अनुसार छापे की इस कार्रवाई में 54 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब नकदी जब्त की गई। बरामद की गई नकदी के संबंध में परिसर में मौजूद कोई भी व्यक्ति कोई स्पष्टीकरण नहीं दे पाया। आयकर विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि डिस्टलरी के निदेशक के पास बेहिसाब नकदी है। विभाग की तरफ से तलाशी की शुरुआत शुक्रवार से की गई थी।
विज्ञापन