फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   In the case of custodial death, two police officers were sentenced to death

पहली बार अदालत ने दी ऐसी सजा, हिरासत में मौत के केस में दो पुलिस अधिकारियों को सजा-ए-मौत

Thu, 26 Jul 2018 03:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Updated Thu, 26 Jul 2018 03:22 AM IST
विज्ञापन
In the case of custodial death, two police officers were sentenced to death

विशेष सीबीआई अदालत ने यहां बुधवार को साल 2005 में हुई 26 वर्षीय एक व्यक्ति की हिरासत में मौत के केस में दो पुलिस अधिकारियों को मौत की सजा सुनाया। संभवत: ऐसा पहली बार हुआ है जब अदालत द्वारा केरल में दो सेवारत पुलिस अधिकारियों को मौत की सजा सुनाई गई है। हिरासत में मौत की इस घटना को लेकर पूरे राज्य में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए थे।

विज्ञापन


विशेष सीबीआई अदालत के न्यायाधीश जे. नजीर ने सहायक सब इंस्पेक्टर के. जीथकुमार और सिविल पुलिस अधिकारी एस. वी. श्रीकुमार को मौत की सजा सुनाई। दोनों पुलिस अधिकारी इस मामले में क्रमश: पहले और दूसरे आरोपी थे। अदालत ने दोनों अधिकारियों को दो-दो लाख रुपये का जुर्माना भी भरने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


अदालत ने तीन अन्य आरोपियों टी. के. हरिदास, ई. के. साबू और अजीत कुमार को सबूत मिटाने एवं साजिश रचने में दोषी पाने के बाद तीन-तीन साल कैद की सजा सुनाई है। इन पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


केस में तीसरे आरोपी के. वी. सोमन की मुकदमे की सुनवाई के दौरान मौत हो गई जबकि अन्य आरोपी वी. पी. मोहनन को अदालत ने पहले ही बरी कर दिया था। उदयकुमार को हिरासत में लेने वाले जीथकुमार और श्रीकुमार को उसकी हत्या के लिए दोषी पाया गया। 


हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई को सौंपी गई थी जांच
अभियोजन पक्ष के मुताबिक, उदयकुमार को चोरी के एक मामले में हिरासत में लिया गया था। पुलिस द्वारा टॉर्चर करने के बाद उसकी थाने में ही मौत हो गई थी। उदयकुमार की मां प्रभावती की याचिका पर हाईकोर्ट के निर्देश पर मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed