फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   In Kolkata a bus run over 2 students, people pelt stones on police and 3 buses set on fire

कोलकाता: बस से कुचलकर 2 की मौत, पत्थरबाजों ने 3 बसें जलाई

Sat, 03 Feb 2018 03:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 03 Feb 2018 03:05 PM IST
विज्ञापन
In Kolkata a bus run over 2 students, people pelt stones on police and 3 buses set on fire
कोलकाता

कोलकाता के चिंगारीघाट क्रॉसिंग पर उस वक्त भगदड़ मच गई जब सिग्नल पर एक बस 2 लोगों को रौंदते हुए गुजर गई। हादसे में 2 युवकों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में उस वक्त तनाव हो गया जब मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों में जबरदस्त झड़प हुई, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। 

विज्ञापन


स्थानीय लोगों में आक्रोश था उनका कहना है कि यह हादसा इसलिए हुआ क्योंकि यहां ट्रैफिक पुलिस गैरमौजूद रही। लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान पुलिस से धक्का मुक्की हो गई। इसके बाद गुस्साई जनता ने पश्चिम बंगाल पुलिस पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।   
विज्ञापन


गुस्साई भीड़ के सामने पुलिस भी असहाय हो गई। पुलिस के सामने ही प्रदर्शनकारियों मे तीन बसें फूंक डाली और प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की जीप को भी तोड़फोड़ दिया। इसके बाद बसों में लगी आग को बुझाने के लिए जब फायर ब्रिगेड़ की गाड़ी पहुंची तो उस पर भी धावा बोल दिया। प्रदर्शनकारियों के गुस्से का शिकार वहां मौजूद लोगों के निजी वाहन और टैक्सी भी बनी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक बस हादसे में मृत युवकों की पहचान हो चुकी है। दोनों की कॉलेज के छात्र थे जिनका नाम संजय बसु और बिश्वजीत भुनिया बताया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed