फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna Two Girls Want To Marry Together FIR Registered Family In Uproar News in Hindi

ये प्यार कुछ अलग है: घर वालों ने मोबाइल छीना-मारा पीटा, लेकिन भागकर थाने पहुंच गईं दो लड़कियां

Sun, 08 May 2022 09:11 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 08 May 2022 09:11 AM IST
सार

22 साल की श्रेया घोष की कुछ समय पहले 19 वर्षीय तनुश्री से दोस्ती हुई थी। दोनों कॉमन फ्रेंड के जरिए मिलीं और इसके बाद दोस्ती इस कदर बढ़ी कि वह प्यार में तब्दील हो गई। दोनों ने जीने मरने की कसमें तक खा डालीं और समलैंगिक रिश्ते में रहने लगीं।

विज्ञापन
Patna Two Girls Want To Marry Together FIR Registered Family In Uproar News in Hindi
श्रेया घोष- तनुश्री - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिहार के पाटलिपुत्र से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां दो लड़कियों के बीच परवान चढ़े प्यार ने परिजनों के साथ ही साथ पुलिस को भी परेशानी में डाल हैरान कर दिया है। दोनों युवतियां समलैंगिक रिश्ते में हैं और अब शादी करना चाहती हैं। परिवार उनके प्यार में रोड़ा बना तो दोनों भागकर पुलिस थाने पहुंच गईं। कहानी सुनकर पुलिस भी सन्न रह गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों लड़कियों के बयान दर्ज कर उन्हें वापस भेज दिया है। 

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला 
22 साल की श्रेया घोष की कुछ समय पहले 19 वर्षीय तनुश्री से दोस्ती हुई थी। दोनों कॉमन फ्रेंड के जरिए मिलीं और इसके बाद दोस्ती इस कदर बढ़ी कि वह प्यार में तब्दील हो गई। दोनों ने जीने मरने की कसमें तक खा डालीं और समलैंगिक रिश्ते में रहने लगीं। जानकारी के मुताबिक, श्रेया घोष पाटलिपुत्र की रहने वाली है तो तनुश्री दानापुर में रहती है। 
विज्ञापन


परिवार बना प्यार में रोड़ा
जब दोनों लड़कियों के संबंध के बारे में परिवार वालों को जानकारी हुई तो परिजन दोनों के प्यार में रोड़ा बन गए। अजीबोगरीब मामला होने के चलते परिजनों ने दोनों को बहुत समझाया, लेकिन वो नहीं मानीं। इसके बाद दोनों को घर में पीटा भी गया और मोबाइल छीन लिए गए। इसके बावजूद दोनों मिलते रहे। पुलिस ने बताया कि, चार दिन पहले दोनों एक मॉल में मिलीं और वापस घर नहीं लौटीं। इसके बाद तनुश्री के घर वालों ने अपहरण का मामला दर्ज करवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चली गईं थीं दिल्ली फिर लौटीं वापस 
अपहरण का मामला दर्ज किए जाने के बाद पुलिस केस की छानबीन ही कर रही थी कि, दोनों लड़कियां भागकर दिल्ली पहुंच गईं। हालांकि, इसके बाद वापस पटना लौटीं और सीधे पुलिस थाने पहुंच गईं। तनुश्री ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मर्जी से श्रेया के साथ गई थी और दोनों शादी करना चाहते हैं। उन्होंने कहा उनके परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ हैं और मारते-पीटते हैं। तंग आकर दोनों भाग गई थीं। पुलिस का कहना है कि दोनों ने बयान दर्ज कराया है कि पढ़ाई पूरी करने वे आपस में शादी करेंगी। इसके बाद दोनों को छोड़ दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed