{"_id":"58f6cfd54f1c1beb02472b75","slug":"in-7-years-delhi-experiences-hottest-day-in-april-on-tuesday","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात साल में दिल्ली के लिए सबसे गर्म रहा 18 अप्रैल का दिन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सात साल में दिल्ली के लिए सबसे गर्म रहा 18 अप्रैल का दिन
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
Updated Wed, 19 Apr 2017 08:23 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले सात सालों में मंगलवार का दिन दिल्ली में अप्रैल महीने का सबसे गर्म दिन रहा। शहर में मंगलवार को दिन भर आग बरसती रही। यहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार के मुकाबले तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम बताने वाली वेबसाइटों के मुताबिक, 21 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
ये भी पढ़ें- ट्रेन के एसी कोच में नहीं लगेगी ज्यादा सर्दी या गर्मी, रेलवे ला रहा है ये नई टेक्नोलॉजी
तापमान 43 डिग्री होने के कारण न तो लोगों को रात में चैन मिला और न तो दिन में आराम। शाम को छह बजे के बाद भी गरम हवा चल रही थी। वहीं सुबह लगभग आठ बजे ही तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका था। सुबह आठ बजे से ही गरमी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया । ग्यारह बजते-बजते झुलसाने वाली गरमी शुरू हो गई। लू ने लोगों को झुलसाने का काम किया। जो भी बाहर निकला अपने मुंह पर रुमाल बांधकर एवं गॉगल्स पहनकर निकला।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- पारा 39 पार, गर्मी ने होश उड़ाए
लोगों ने गर्मी से बचने के लिए बेल के शरबत एवं ठंडई का सहारा लिया। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अप्रैल के महीने में आसमान से बरस रही आग ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मई और जून में क्या होगा, यह सोचकर हर कोई परेशान है।
इस सप्ताह यूं बढ़ेगा तापमान
तारीख 19 अप्रैल 20 अप्रैल 21 अप्रैल 22 अप्रैल
न्यूनतम 28 28 29 29
अधिकतम 44 44 45 43