{"_id":"58f665724f1c1b1974472d54","slug":"excess-heat","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारा 39 : झुलसाने लगी गर्मी गर्म हवाओं ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारा 39 : झुलसाने लगी गर्मी गर्म हवाओं ने किया बेहाल
अमर उजाल ब्यूरो /रामपुर
Updated Wed, 19 Apr 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
गर्मी में लू के थपेड़ों से बचने के लिए कुछ ऐसे निकल रहीं युवतियां।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तापमान में तेजी से बढ़त होनी शुरू हो गई है। मंगलवार का दिन काफी गर्म रहा। मंगलवार को दिन का तापमान 39 डिग्री को पार कर गया। दिन निकलते ही तेज धूप और जोरदार गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह से लेकर दिन भर लोग गर्मी से बेहाल दिखे। दोपहर के वक्त शहर से गांव तक की सड़कें सुनी रहीं।
आधा अप्रैल बीत चुका है और अब मौसम में और गर्माहट आने लगी है। मंगलवार को शहर का तापमान 39 डिग्री के आसपास रहा। सुबह दस बजे से तेज धूप लोगों को परेशान करती रही। दोपहर तक सड़कों पर आवाजाही कम होने लगी। लोग गर्मी से बचने के उपाय तलाशते रहे।
विज्ञापन
इस दौरान गर्मी होने की वजह से दिक्कत रही। लोग खासे परेशान दिखे। गर्म हवा के झोंके लगातार लोगों को परेशान करते हुए दिखे। दोपहिया वाहन चालक मुंह पर कपड़ा बांधकर अपनी मंजिल की ओर बढ़ते देखे गए। दफ्तरों में भी गर्मी से बचने के कर्मचारी उपाय तलाशते हुए देखे गए। जानकारों का कहना है कि गर्मी अभी अपने तेवर और दिखाएगी।
विज्ञापन