फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   important news get updates on amar ujala

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी हमारी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Thu, 26 Sep 2019 06:58 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 26 Sep 2019 06:58 AM IST
विज्ञापन
important news get updates on amar ujala

कुछ ऐसी अहम खबरें होती है, जिनका हमारे जीवन पर अहम असर पड़ता है या फिर जिन खबरों के बारे में जानने में हमारी दिलचस्पी ज्यादा रहती है। यहां उन्हीं अहम खबरों की जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन


चीन के विरोध के बीच आज से शुरू होगा भारत, जापान और यूएस नेवी का संयुक्त अभ्यास

भारत, जापान और अमेरिकी नेवी बृहस्पतिवार को दक्षिणी चीन सागर में जापानी समुद्र तट पर मालाबार नौसेना संयुक्त अभ्यास की शुरुआत करेंगी। इस अभ्यास का विरोध कर रहे चीन ने इसके चलते विवादित दक्षिणी चीन सागर में अपनी सेना की गतिविधियां बढ़ा दी हैं।
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी 


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हिमाचल में दो दिन तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में गुरुवार को भी भारी बारिश होने की चेतावनी जारी हुई है।

पढ़ें पूरी खबर

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्रैक्टिस मैच आज से, कप्तानी के साथ रोहित पर सलामी बल्लेबाजी का भार

रोहित शर्मा गुरुवार से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाले तीन दिवसीय अभ्यास मैच में बोर्ड अध्यक्ष एकादश की अगुआई करेंगे जिसमें वह सलामी बल्लेबाज के तौर पर खुद को साबित करना चाहेंगे। 


पढ़ें पूरी खबर

जम्मू में पहला इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आज से

शहर में पहले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आगाज गुरुवार 26 सितंबर को अभिनव थियेटर में होगा। इससे पहले इस स्तर का फेस्टिवल नहीं हो पाया है। इसमें 11 देशों की शॉर्ट फिल्म और डाक्यूमेंट्री दिखाई जाएंगी। 

पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट का पहला राउंड आज से

दिल्ली विश्वविद्यालय में चालू शैक्षणिक सत्र 2019-20 के अंतर्गत प्लेसमेंट का पहला राउंड आज से शुरू होने जा रहा है। नवंबर तक ऐसे पांच प्लेसमेंट राउंड होंगे। इस तरह से छात्रों को नौकरी पाने के ज्यादा अवसर मिल सकेंगे। 

पढ़ें पूरी खबर

आज से चंडीगढ़ प्रशासन बेचेगा प्याज

प्याज के बढ़ते दामों से शहरवासियों को राहत देने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने ‘नो प्रॉफिट-नो लॉस’ पर गुरुवार से प्याज बेचने का फैसला किया है।

पढ़ें पूरी खबर

जापान में पैनासोनिक ओपन में खिताब बचाने उतरेंगे भारतीय गोल्फर गंगजी

भारतीय गोल्फर राहिल गंगजी को गुरुवार से शुरू हो रहे 10वें पैनासोनिक ओपन में खिताब की रक्षा के अपने अभियान के दौरान ठोस प्रदर्शन का यकीन है। गंगजी ने पिछले साल पैनासोनिक ओपन के रूप में अपने करियर का दूसरा एशियाई टूर खिताब जीतकर हुए 14 साल के खिताबी सूखे को खत्म किया था।

पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed