फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mega naval war exercise among India US and Japan begins at coast of Japan

चीन के विरोध के बीच आज से शुरू होगा भारत, जापान और यूएस नेवी का संयुक्त अभ्यास

Thu, 26 Sep 2019 05:49 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Thu, 26 Sep 2019 05:49 AM IST
विज्ञापन
Mega naval war exercise among India US and Japan begins at coast of Japan

भारत, जापान और अमेरिकी नेवी बृहस्पतिवार को दक्षिणी चीन सागर में जापानी समुद्र तट पर मालाबार नौसेना संयुक्त अभ्यास की शुरुआत करेंगी। इस अभ्यास का विरोध कर रहे चीन ने इसके चलते विवादित दक्षिणी चीन सागर में अपनी सेना की गतिविधियां बढ़ा दी हैं।

विज्ञापन


करीब नौ दिन तक चलने वाला मालाबार अभ्यास दक्षिणी चीन सागर में वियतनाम और चीन के बीच जापान के ससेबो शहर के करीब आयोजित किया जाएगा। चीन समुद्र के इस हिस्से को अपना जलक्षेत्र मानता है और यहां किसी भी प्रकार की सैन्य गतिविधि को सीधा अपनी संप्रभुता का उल्लंघन समझता है। ऐसे में इस अभ्यास पर चीन की कड़ी प्रतिक्रिया की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


एक नेवी अधिकारी ने बताया कि मालाबार अभ्यास के दौरान भारत, जापान और अमेरिका की नौसेनाएं मिलकर कठिन समुद्री अभियानों का अभ्यास करेंगी। ये अभ्यास सतह पर, सतह से ऊपर और हवा में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान खासतौर पर पनडुब्बी निरोधक हथियारों के अभ्यास पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इस वार्षिक अभ्यास के 23वें संस्करण में तीनों सेनाओं के बड़ी संख्या में लड़ाकू विमान, नेवी के जहाज और पनडुब्बियां भाग ले रहे हैं, जिसे इस क्षेत्र में अहम युद्धाभ्यास करार दिया जा रहा है।

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस युद्धाभ्यास में दो भारतीय जहाज सहयाद्रि और कोर्वेट किल्टान हिस्सेदारी कर रहे हैं। सहयाद्रि जहां गाइडेड मिसाइल युक्त युद्धपोत है, वहीं कोर्वेट क्लिटान पनडुब्बी निरोधी हथियारों से लैस है।

इसके अलावा लंबी दूरी का गश्ती विमान ‘पी8आई’ भी भारतीय बेड़े का हिस्सा है। अमेरिकी सेना ने अभ्यास में अपनी लॉस एंजिल्स श्रेणी की लड़ाकू पनडुब्बी यूएसएस मैक्कैंपबेल और लंबी दूरी के गश्ती विमान ‘पी8ए’ को उतारा है। जापानी बेड़े में इजुमो श्रेणी के हेलिकॉप्टर विध्वंसक जेएस कागा, गाइडेड मिसाइल विध्वंसकों जेएस सामीदेर और चाउकी तथा लंबी दूरी के गश्ती विमान ‘पी1’ को जगह दी है।

लगातार विवाद उठा रहा है चीन

इस क्षेत्र में चीन लगातार विवाद पैदा कर रहा है। 4 जुलाई को चीनी के सर्वे जहाज हेइयांग दिजी-8 ने इस क्षेत्र में तेल ब्लॉक तलाशने शुरू किए थे। इस जहाज के साथ भारी संख्या में लड़ाकू युद्धपोत भी तैनात किए गए थे।



उस समय वियतनाम ने चीन पर अपने आर्थिक क्षेत्र में घुसने का आरोप लगाया था। वियतनामी राजनयिक सूत्रों ने कहा था कि चीनी युद्धपोत उस क्षेत्र के करीब तक पहुंच गए थे, जहां भारत की सरकारी ऊर्जा कंपनी ओएनजीसी वियतनामी सहयोग से तेल खोजने की परियोजना संचालित कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed