फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit sharma lead board president xi against south africa in practice match

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्रैक्टिस मैच आज से, कप्तानी के साथ रोहित पर सलामी बल्लेबाजी का भार

Wed, 25 Sep 2019 03:08 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 25 Sep 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
Rohit sharma lead board president xi against south africa in practice match
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI

रोहित शर्मा गुरुवार से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाले तीन दिवसीय अभ्यास मैच में बोर्ड अध्यक्ष एकादश की अगुआई करेंगे जिसमें वह सलामी बल्लेबाज के तौर पर खुद को साबित करना चाहेंगे। राष्ट्रीय चयन समिति और टीम प्रबंधन ने रोहित के स्ट्रोक्स खेलने की काबिलियत को देखते हुए उन्हें टेस्ट में भी सलामी बल्लेबाज के तौर पर आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

विज्ञापन


दूसरे सलामी बल्लेबाज के तौर पर उनके साथ मयंक अग्रवाल होंगे और दोनों दो अक्टूबर से विशाखापत्तनम में शुरू होने वाले पहले टेस्ट से एक दूसरे के साथ तालमेल बिठाना चाहेंगे।
विज्ञापन


क्रिकेट के सबसे पुराने प्रारूप में आधुनिक समय के महान खिलाड़ियों में से एक रोहित का 27 टेस्ट मैचों में औसत 39.62 का है जिसमें तीन शतक शामिल हैं। भारत के बेहतरीन वनडे सलामी बल्लेबाजों में से एक रोहित शर्मा के लिए हालांकि सफर काफी मुश्किल भरा होगा क्योंकि अगले छह महीने खेल के इस पारंपरिक प्रारूप में उनके भाग्य का फैसला करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रबाडा, फिलेंडर और एंगिडी दक्षिण अफ्रीकी टीम में शामिल

Rohit sharma lead board president xi against south africa in practice match
कागिसो रबाडा

तीन दिवसीय मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण में कगीसो रबाडा, वर्नोन फिलेंडर और लुंगी एंगिडी शामिल हैं। विशाखापत्तनम में शुरुआती मैच से पहले यह अच्छा ‘ड्रेस रिहर्सल’ होगा। वहीं टी-20 में शानदार प्रदर्शन करने के बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम के भी हौंसले बढ़े होंगे। हालांकि टेस्ट में टीम की कमान फाफ डू प्लेसिस के हाथों में होगी और वे दमदार प्रदर्शन कर वर्ल्ड कप की हार का गम भूलाना चाहेंगे।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं

बोर्ड अध्यक्ष एकादश:
रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, प्रियांक पांचाल, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, सिद्धेश लाड, केएस भरत (विकेटकीपर), जलज सक्सेना, धर्मेंद्र सिंह जडेजा, अवेश खान, इशान पोरेल, शार्दुल ठाकुर और उमेश यादव।

दक्षिण अफ्रीका:
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), टेम्बा बावुमा (उप कप्तान), थ्यूनिस डी ब्रुन, क्विंटन डी कॉक, डीन एल्गर, जुबैर हम्जा, केशव महाराज, ऐडन मार्कराम, सेनुरान मुथुसैमी, लुंगी एंगिडी, एनरिक नोर्त्जे, वर्नोन फिलेंडर, डेन पीट, कगीसो रबाडा, रूडी सेकंड।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed