{"_id":"5d8a01788ebc3e014a689352","slug":"rahil-gangjee-gears-up-to-defend-title-at-panasonic-open-in-japan","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान में पैनासोनिक ओपन में खिताब बचाने उतरेंगे भारतीय गोल्फर गंगजी","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
जापान में पैनासोनिक ओपन में खिताब बचाने उतरेंगे भारतीय गोल्फर गंगजी
Tue, 24 Sep 2019 05:14 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Tue, 24 Sep 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
राहिल गंगजी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय गोल्फर राहिल गंगजी को गुरुवार से यहां शुरू हो रहे 10वें पैनासोनिक ओपन में खिताब की रक्षा के अपने अभियान के दौरान ठोस प्रदर्शन का यकीन है। गंगजी ने पिछले साल पैनासोनिक ओपन के रूप में अपने करियर का दूसरा एशियाई टूर खिताब जीतकर हुए 14 साल के खिताबी सूखे को खत्म किया था।
विज्ञापन
इस बार इस टूर्नामेंट का आयोजन हालांकि अलग कोर्स पर किया जाएगा। गंगजी ने कहा कि ‘मुझे लगता है कि गत चैंपियन होने का काम पूरा हो गया। अब समय आ गया है कि मैं फिर चैंपियन बनूं। मैं इस टूर्नामेंट को लेकर उत्सुक हूं।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैं वापसी कर रहा हूं। पहले मैंने कट हासिल किए और फिर शीर्ष 20 और फिर दो हफ्ते पहले शीर्ष 10 में जगह बनाई। इस हफ्ते यहां खिताब बचाने के लिए आना अच्छा है। मुझे अब भी बंकर से लगाया गया वह शॉट याद है जो मेरे लिए हैरानी भरा था।
विज्ञापन