{"_id":"5d8bcd028ebc3e0157422289","slug":"onion-in-chandigarh-panchkula-news-pkl3518442140","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से चंडीगढ़ प्रशासन बेचेगा प्याज, अधिकारियों को आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से चंडीगढ़ प्रशासन बेचेगा प्याज, अधिकारियों को आदेश जारी
Thu, 26 Sep 2019 01:54 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
onion
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्याज के बढ़ते दामों से शहरवासियों को राहत देने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने ‘नो प्रॉफिट-नो लॉस’ पर वीरवार से प्याज बेचने का फैसला किया है।
विज्ञापन
बुधवार को यूटी प्रशासक बीपी सिंह बदनौर ने सेक्टर-9 स्थित सचिवालय में प्रशासन के सभी आला अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में प्याज के बढ़ते दामों पर चर्चा की गई। प्रशासक ने खाद्य और आपूर्ति विभाग को होलसेल में प्याज खरीदने और फिर उन्हें शहर के विभिन्न हिस्सों में स्टॉल लगाकर ‘नो प्रॉफिट-नो लॉस’ पर बेचने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
प्रशासक ने कहा कि प्याज के बढ़ते दामों से शहरवासियों को निजात दिलाने के लिए यह फैसला लिया गया है। उन्होंने खाद्य और आपूर्ति विभाग के अफसरों को कहा है कि वह 5 कलस्टर बनाकर मौलीजागरां, धनास, मलोया, रामदरबार और मनीमाजरा के कम्यूनिटी सेंटर में स्टॉल लगाएं और लोगों को प्याज बेचें।
विज्ञापन
यह बिक्री तब तक जारी रहेगी जब तक प्याज की कीमतों में कमी नहीं आ जाती। साथ ही सभी एसडीएम, एसएचओ, फूड सप्लाई इंस्पेक्टर, मंडी सुपरवाइजर और मार्केटिंग सुपरवाइजर को चंडीगढ़ में प्याज के भंडारों की चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्याज के शहर में आने और मार्केट में उसकी स्थिति का रिकॉर्ड मेंटेन करने को भी कहा गया है।
बैठक में प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा, प्रिंसिपल सेक्रेटरी टू वीपी सिंह बदनौर जेएम बालामुर्गन, होम सेक्रेट्री अरुण गुप्ता, फाइनेंस सेक्रेट्री अजॉय के सिन्हा, फूड और सप्लाई डिपार्टमेंट के सेक्रेट्री विनोद पी कावले आदि उपस्थित रहे।