फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Imd weather update forecast today 1st may rainfall thunderstorm in delhi ncr, karnataka, jaipur, uttar pradesh

Weather Updates: कश्मीर से कन्याकुमारी तक गर्मी के मौसम में बारिश, जानें कहां-कहां अभी बदले रहेंगे हालात

Mon, 01 May 2023 01:29 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 01 May 2023 01:29 PM IST
सार

बिहार के बेगूसराय में तूफान के बीच पेड़ ढहने से 2 की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हुए हैं। इन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मौके पर जाकर पीड़तों का हाल जाना है।

विज्ञापन
Imd weather update forecast today 1st may rainfall thunderstorm in delhi ncr, karnataka, jaipur, uttar pradesh
भारत में यहां-यहां पड़ी मौसम की मार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मई महीने की शुरुआत सुहावने मौसम के साथ हुई है। देश की राजधानी दिल्ली सहित अन्य राज्य में हुई बारिश ने लोगों को एक बार फिर से गुलाबी ठंड का एहसास करा दिया है। जबकि कल कई जगहों पर आई आंधी-बारिश ने आफत मचा दी। बिहार के बेगूसराय में तूफान के बीच पेड़ ढहने से 2 महिलाओं की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन

बता दें, मौसम विभाग के अनुसार एक से लेकर चार मई तक बारिश के चलते कई राज्यों में मौसम सुहावना बना रहेगा।

अनोखा रहा इस साल का मौसम 

दिल्ली-एनसीआर में मौसम की क्रानॉलजी वैज्ञानिकों को भी समझ नहीं आ रही। इस साल जनवरी में इतनी ठंड पड़ी कि 11 साल का रिकॉर्ड टूट गया। वहीं, फरवरी इतना गर्म रहा जितना पिछले 17 साल में नहीं रहा था। फिर मार्च आया। पिछले चार सालों के दौरान मार्च में उतनी बारिश नहीं देखी गई जितनी इस साल हुई। अप्रैल में कभी तापमान ऊपर जाता, तो कभी बारिश से हल्की ठंड हो जाती। मई की शुरुआत भी तेज और ठंडी हवाओं के साथ हुई। दिल्ली-एनसीआर में कई जगह रुक-रुककर हल्की बारिश भी हो रही है। आज सुबह तो लोगों को नहाने के लिए गीजर का इस्तेमाल करना पड़ा। 

विज्ञापन

यहा आंधी-बारिश बनी आफत
कल आई आंधी बारिश ने कई जगह जबरदस्त उथल पुथल मचा दी है। बिहार के बेगूसराय में तूफान के बीच पेड़ ढहने से 2 की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हुए हैं। इन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मौके पर जाकर पीड़ितों का हाल जाना है। वहीं बुलढाणा में दरिया के उफान में मवेशी बह गए। जबकि सिहोर में बड़े-बड़े ओले गिरे हैं। इतना ही नहीं बागेश्वर में भी मूसलाधार बारिश का कहर बरपा है। जहां बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं किसानों को बहुत नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन


प.बंगाल के बांकुड़ा में बिजली गिरी, टीएमसी कार्यकर्ता की मौत

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में रविवार को बारिश के दौरान बिजली गिरने से तृणमूल कांग्रेस के 40 वर्षीय एक कार्यकर्ता की मौत हो गई। वहीं, कम से कम 25 अन्य लोग घायल हो गए। यह घटना टीएमसी की एक रैली के दौरान हुई जिसे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने संबोधित किया था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार को आयोजन स्थल के समीप एक पेड़ पर बिजली गिर गई, जिससे साबिर मलिक घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि ‘टीएमसी के कुछ कार्यकर्ताओं ने बारिश आने पर पेड़ के नीचे आश्रय ले लिया था। पेड़ पर बिजली गिरने के बाद मलिक की मौत हो गई तथा 25 अन्य घायल हो गए।

यहां होगी हल्की बारिश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 1 मई को राजधानी में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। साथ ही 25-35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी। हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान में ओला गिरने की संभावना है। वहीं, हरियाणा के गोहाना और यूपी के कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, राजौंद, असंध, सफीदों, देवबंद, नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, हस्तिनापुर, चांदपुर, मेरठ, किठौर, अमरोहा, मुरादाबाद, गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, गुलौटी, सियाना, सिकंदराबाद, बुलंदशहर, जहांगीराबाद, के आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

जयपुर और यूपी का हाल

मौसम विभाग ने तीन मई तक तमिलनाडु और कर्नाटक के कई हिस्सों में तेज बारिश की उम्मीद जताई है। इसके अलावा केरल में भी अगले 4 दिनों तक तेज बारिश होने की संभावना है। राजस्थान के जयपुर, भरतपुर,अजमेर, बीकानेर व जोधपुर के कुछ इलाको में बारिश के साथ (40-50 Kmph) हवाएं चलने का आसार है। वहीं जयपुर और उत्तर प्रदेश के भी कई इलाकों में तेज बारिश के साथ ओला गिरने के आसार हैं।

'ऑरेंज अलर्ट' जारी 

शिमला में भी आने वाले कुछ दिनों तक बर्फबारी का दौर जारी रहेगा। उत्तराखंड के ज्यादातर इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है। जानकारी के मुताबिक 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग भोपाल केन्द्र के मुताबिक जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर में आज बारिश की संभावना है. इसके अलावा विभाग ने कई इलाकों में बारिश के चलते 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed