फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IMD warning threat of rain havoc in Kerala has not reduced, flood alert in these states in 48 hours

मौसम विभाग की चेतावनी: केरल में कम नहीं हुआ बारिश के कहर का खतरा, 48 घंटों में इन राज्यों मे बाढ़ का अलर्ट

Mon, 12 Aug 2024 08:48 PM IST
Ashish Tiwari आशीष तिवारी
Updated Mon, 12 Aug 2024 08:48 PM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक सिर्फ उत्तर भारत के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में ही नहीं, बल्कि नॉर्थ- ईस्ट के पहाड़ी इलाकों में भी लगातार बारिश जैसे और भूस्खलन के हालात बने हुए हैं।

विज्ञापन
IMD warning threat of rain havoc in Kerala has not reduced, flood alert in these states in 48 hours
मौसम विभाग की चेतावनी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लगातार बरस रहे बादलों के चलते अगले 48 घंटों में बड़ी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। यह बाढ़ देश के पहाड़ी राज्यों से लेकर रेगिस्तान वाले मैदानी राज्यों में आ सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 48 घंटों में आने वाली बाढ़ से प्रभावित होने वाले राज्यों को भी सूचित किया जा चुका है। इसमें केरल से लेकर मध्य प्रदेश और राजस्थान से लेकर हिमाचल और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य भी शामिल हैं। वही मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत समेत मध्य और पूर्व के हिस्सों में जमकर बारिश होने वाली है।

विज्ञापन


देश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार होने वाली बारिश के चलते हैं हालात बदहाल हो रहे हैं। स्थिति यह हो गई है कि पहाड़ी इलाकों पर तो लगातार क्लाउडबर्स्ट की घटनाएं हो रही हैं। जबकि मैदानी इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। सोमवार दोपहर को मौसम विभाग ने एक और चेतावनी जारी करते हुए अगले 48 घंटे के भीतर कई राज्यों में बारिश के चलते बाढ़ का अंदेशा जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक यह बाढ़ उत्तर भारत के राज्यों से लेकर दक्षिण भारत समेत राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों को प्रभावित कर सकती है।
विज्ञापन


विभाग के अनुमान के मुताबिक सोमवार को पूर्वी राजस्थान के कई हिस्सों में सबसे ज्यादा बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर आलोक यादव कहते हैं कि सोमवार सुबह से राजस्थान के कई हिस्सों में लगातार बारिश भी शुरू हो गई है। इसी के साथ पश्चिम मध्य प्रदेश समेत असम मेघालय के हिस्से में भी तेज बारिश हो रही है। जबकि सोमवार से लेकर बुधवार के बीच तमिलनाडु, पडुचेरी, दक्षिण कर्नाटक और केरल के हिस्से में लगातार बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का मानना है कि लगातार हो रही बारिश से इन सभी इलाकों में अगले 48 घंटे में जन जीवन पर बड़ा असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के इस अनुमान के बीच में मौसम विभाग ने एक और बड़ी चेतावनी जारी की है। इसके मुताबिक अगले 48 घंटे में देश के अलग-अलग राज्यों में बाढ़ का खतरा बन रहा है। जिसमें हिमाचल प्रदेश से लेकर उत्तराखंड और पूर्वी राजस्थान से लेकर पश्चिमी मध्य प्रदेश समेत कर्नाटक और केरल के बहुत से इलाके शामिल है। इसके अलावा लगातार हो रही बारिश के चलते असम और मेघालय समेत इसके आसपास कई राज्यों में भी बाढ़ का खतरा होने का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक सिर्फ उत्तर भारत के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में ही नहीं, बल्कि नॉर्थ- ईस्ट के पहाड़ी इलाकों में भी लगातार बारिश जैसे और भूस्खलन के हालात बने हुए हैं। विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश समेत उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में तो तेज बारिश के हालात बने हैं। साथ में असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड समेत सिक्किम के हिस्से में भी तेज बारिश और भूस्खलन की संभावनाएं जताई गई हैं।


मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक सोमवार से लेकर अगले रविवार तक पूरे हिमालयन रीजन में बारिश होने  का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक आलोक यादव बताते हैं कि बीते दो सप्ताह के दौरान हिमाचल प्रदेश में जिस तरीके से बादल फटने की घटनाएं हो रही हैं, वह अभी कुछ दिनों तक और बनी रह सकती हैं। मौसम के ऐसे बदले हालातो में ही मौसम विभाग ने सभी प्रभावित राज्यों को एडवाइजरी जारी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed