{"_id":"62f3aafa799e0e294d266026","slug":"illegal-immigrants-should-be-externed-or-repatriated-karnataka-home-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: कर्नाटक के गृहमंत्री बोले- अवैध प्रवासी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा, देश से बाहर करने की जरूरत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: कर्नाटक के गृहमंत्री बोले- अवैध प्रवासी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा, देश से बाहर करने की जरूरत
Wed, 10 Aug 2022 06:30 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगुलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगुलुरु
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 10 Aug 2022 06:30 PM IST
सार
मंत्री ने कहा कि वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी देश में रह रहे अवैध प्रवासियों को बाहर करने की आवश्यकता है क्योंकि वे राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल होकर राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा कर सकते हैं।
विज्ञापन
कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र
- फोटो : वीडियोग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने बुधवार को कहा कि वीजा अवधि से अधिक समय देश में रहने वाले अवैध प्रवासियों को बाहर देश से बाहर करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ये राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं।
गृहमंत्रालय के कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, मंत्री ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि वीजा अवधि खत्म होने के बाद भी देश में रह रहे अवैध प्रवासियों को बाहर करने की आवश्यकता है क्योंकि वे राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल होकर राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा कर सकते हैं।
बयान में कहा गया है कि कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक प्रवीण सूद ने विदेशियों के लिए मौजूदा डिटेंशन सेंटर की क्षमता को तुरंत बढ़ाने की जरूरत से मंत्री को अवगत कराया।
विज्ञापन
सूद ने यह भी कहा कि बांग्लादेशी समेत विदेशी नागरिकों को जेल में नहीं रखा जा सकता है लेकिन उन्हें नियमानुसार डिटेंशन सेंटर में रखा जाना चाहिए।
उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि बेंगलुरु के बाहरी इलाके नेलामंगला में मौजूदा डिटेंशन सेंटर छोटा है और इसे विस्तारित करने की आवश्यकता है।
इसका जवाब देते हुए ज्ञानेंद्र ने समाज कल्याण विभाग से परियोजना को तुरंत मंजूरी देने और डिटेंशन सेंटर के विस्तार के लिए धनराशि जारी करने का आग्रह किया।
बैठक में मौजूद कर्नाटक समाज कल्याण मंत्री कोटा श्रीनिवास पुजारी ने कहा कि उनका विभाग, गृह विभाग द्वारा भेजे गए प्रस्ताव की प्राथमिकता के आधार पर समीक्षा करेगा।