{"_id":"58bf29e94f1c1b663ddc4223","slug":"iisc-bangalore-becomes-first-indian-university-to-be-ranked-among-top-10-in-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस दुनिया की टॉप 10 यूनिवर्सिटी में शुमार ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस दुनिया की टॉप 10 यूनिवर्सिटी में शुमार
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Wed, 08 Mar 2017 03:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगलूरू के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस ने दुनिया की दस सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सिटी में जगह बनाने में कामयाबी हासिल की है। आईआईएससी ग्लोबल रैकिंग में यह जगह हासिल करने वाली भारत की पहली यूनिवर्सिटी है। मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस उपलब्धि पर
विज्ञापन
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस को बधाई दी है।
ब्रिटेन की टाइम्स हायर एजुकेशन या टीएचई रैंकिंग्स 2017 में बेहतरीन छोटे विश्वविद्यालय श्रेणी में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस के अलावा अमेरिका की कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोेलॉजी, फ्रांस की इकोल नॉर्मल सुपीरियर और दक्षिण कोरिया की पोहांग साइंस और टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी शामिल है।
विज्ञापन
टाइम्स रैकिंग मानकों के मुताबिक 5000 से कम छात्र-छात्राओं वाले विश्वविद्यालयों को छोटे विश्वविद्यालय की श्रेणी में रखा गया है। गौरतलब है कि ब्रिटेन की टाइम्स हायर एजुकेशन मैगजीन की ओर से 2004 में यूनिवर्सिटी रैंकिंग की शुरुआत की गई थी।
विज्ञापन