हर बार की तरह संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस बार भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कश्मीर का राग अलापा। लेकिन भारत ने इस बार भी इमरान खान की बोलती बंद कर दी। इस बार भारत की तरफ से जवाब देने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की प्रथम सचिव स्नेहा दुबे सामने थीं। उन्होंने बड़े ही प्रभावी तरीके से पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को आईना दिखाया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न अंग थे, हैं और रहेंगे। इसमें वे क्षेत्र शामिल हैं जो पाकिस्तान के अवैध कब्जे में हैं। हम पाकिस्तान से उसके अवैध कब्जे वाले सभी क्षेत्रों को तुरंत खाली करने का आह्वान करते हैं। इस करारा जवाब के बाद से सोशल मीडिया पर #SnehaDubey ट्रेंड करने लगा। ट्विटर से लेकर फेसबुक पर लोग इस दमदार महिला अधिकारी के बारे में सर्च करने लगे। आइए जानते हैं आखिर स्नेहा दुबे इस मुकाम तक कैसे पहुंचीं...
Who is Sneha Dubey: भारत की दमदार ऑफिसर स्नेहा दुबे के बारे में सबकुछ, UNGA में बंद कर दी इमरान खान की बोलती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:01 AM IST
सार
भारत की तरफ से जवाब देने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत की प्रथम सचिव स्नेहा दुबे सामने थीं। उन्होंने बड़े ही प्रभावी तरीके से पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को आईना दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन