फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   If crowds increase during Diwali-Chhath, on-demand trains start operating at New Delhi station in half an hour

Railways: भीड़ बढ़ी तो नई दिल्ली स्टेशन पर आधे घंटे में शुरू होगी ट्रेन ऑन डिमांड; दिवाली-छठ पर दिखेंगे बदलाव

Thu, 02 Oct 2025 06:42 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Thu, 02 Oct 2025 06:42 PM IST
विज्ञापन
If crowds increase during Diwali-Chhath, on-demand trains start operating at New Delhi station in half an hour
त्योहारों के मद्देनजर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर की जा रही तैयारियां। - फोटो : अमर उजाला

दिवाली और छठ के चलते दिल्ली स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ को कंट्रोल करने के लिए रेलवे ने पूरी तैयारी कर ली है। रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के लिए होल्डिंग एरिया तैयार करने से लेकर स्पेशल ट्रेन शुरू करने, नए प्लेटफार्म बनाने और उनकी मदद के लिए रिटायर्ड रेलवे कर्मचारियों को भी तैनात करने का फैसला लिया है। आने वाले दिनों में यात्रियों को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई बड़े बदलाव नजर आएंगे। सफर से पहले जाने इन बदलाव के बारे में

विज्ञापन


दरअसल, इसी वर्ष 15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में भगदड़ से 18 लोगों की मौत हो गई थी। इसी को ध्यान में रखकर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अजमेरी गेट की तरफ होल्डिंग एरिया का निर्माण किया गया है। क्योंकि दिवाली और छठ के समय यात्रियों का दबाव नई दिल्ली रेलवे स्टेशन बढ़ जाता है। ऐसे में यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस होल्डिंग एरिया का निर्माण किया है। आने वाले 8 से 10 दिनों में यह बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

 

होल्डिंग एरिया में यात्रियों को मिलेगी ऐसी सुविधाएं
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में तैयार किए होल्डिंग एरिया को कई हिस्सों में बांटा गया है। इसमें यात्रियों को हर कदम पर सहूलियत मिलेगी। यात्रियों के लिए प्री-टिकटिंग एरिया, टिकटिंग एरिया और पोस्ट टिकटिंग एरिया तैयार किया गया है। इन क्षेत्रों में यात्रियों के लिए 25 से ज्यादा टिकट काउंटर, 25 स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) लगाई गई है। इसके अलावा यात्रियों की हर तरह की मदद के लिए रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारियों को भी लगाया जाएगा। ये लोग यात्रियों को टिकट खरीदने से लेकर ट्रेनों के बारे में भी जानकारी देते हुए नजर आएंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए इस क्षेत्र में 150 से ज्यादा टॉयलेट भी तैयार किए गए है।

If crowds increase during Diwali-Chhath, on-demand trains start operating at New Delhi station in half an hour
त्योहारों के मद्देनजर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर की जा रही तैयारियां। - फोटो : अमर उजाला

एआई कैमरे के जरिए होगी निगरानी
होल्डिंग एरिया में यात्रियों के खाने-पीने का भी विशेष इंतजाम किए गए है। रेलवे द्वारा फूड स्टॉल लगाए जाएंगे। इनमें यात्रियों को सस्ते दरों में खाना मुहैया कराया जाएगा। इस क्षेत्रों में यात्रियों को रेगुलर के अलावा स्टेशन ट्रेनों की जानकारी देने के लिए जन संबोधन प्रणाली विकसित की जाएगी। इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे ताकि ट्रेनों के समय और प्लेटफार्म की जानकारी यात्रियों को समय से मिल सके।

वहीं, छठ पूजा श्रद्धालुओं के लिए छठ से संबंधित फिल्मों और भक्ति गीतों के लिए एलईडी वॉल लगाई जाएगी। यात्रियों की सुरक्षा के लिए एआई आधारित निगरानी कैमरे लगाए जाएंगे। समान की जांच के लिए लगेज स्कैनर भी लगाए जाएंगे। रेलवे के अधिकारी इन कैमरों के जरिए पूरे स्टेशन पर नजर रखेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर प्रतीक्षालय के अंदर और बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल और आरपीएफ के जवानों को तैनात किया जाएगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके और यात्रियों की यात्रा सुरक्षित और सुविधाजनक हो। इस होल्डिंग एरिया में यात्रियों को चिकित्सा/प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध भी करवाई जाएंगी।

विज्ञापन

If crowds increase during Diwali-Chhath, on-demand trains start operating at New Delhi station in half an hour
त्योहारों के मद्देनजर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर की जा रही तैयारियां। - फोटो : अमर उजाला

शाम के साथ दिन में चलेंगी कई स्पेशल ट्रेनें
उत्तर रेलवे के सूत्रों का कहना है कि, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहली बार स्थायी होल्डिंग क्षेत्र तैयार किया गया है। यहां एक समय में 6 से 8 हजार यात्रियों को रखने की क्षमता होगी। अनारक्षित टिकट के यात्री पहले यहां आएंगे और गाड़ी का समय होने पर उन्हें भीतर ले जाया जाएगा। स्पेशल ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर एक से चलाया जाएगा। इसलिए ये होल्डिंग एरिया प्लेटफार्म नंबर एक पास ही बनाया गया है। इसके अलावा विशेष रेलगाड़ियों के परिचालन समय में भी थोड़ा बदलाव किया गया है। पहले अधिकांश विशेष रेलगाड़ियां शाम से चलाई जाती थीं, लेकिन इस वर्ष इन्हें दिन में भी अलग-अलग समय पर चलाया जाएगा। जिससे एक समय पर स्टेशन में भी एकत्रित नहीं होगी।

आधे घंटे में शुरू होगी ट्रेन ऑन डिमांड
सूत्रों का कहना है कि, दिवाली और छठ पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष केवल दिल्ली डिवीजन से विशेष गाड़ियों की संख्या में लगभग 50 फीसदी की वृद्धि की जाएगी। साथ ही यात्रियों के दबाव का आकलन कर तुरंत रेलगाड़ी (ट्रेन ऑन डिमांड) का परिचालन किया जाएगा। ताकि यात्री समय से अपने घर पहुंच सके। ट्रेन ऑन डिमांड को रेगुलर ट्रेनों के रूट पर ही चलाया जाएगा। इन ट्रेनों स्टॉपेज भी रेगुलर ट्रेनों की तरह होगा। रेलवे सूत्रों का कहना है, स्पेशल ट्रेनों के अलावा कई ट्रेनों को बैकअप के रूप में भी तैयार किया गया है। किसी भी रूट पर जरूरत पड़ने पर आधे घंटे के भीतर इन ट्रेनों को तैयार कर स्टेशन पर यात्रियों के लिए लगा दिया जाएगा। यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए रेलवे ने पहली बार त्योहारों पर पांच नए प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जाएगा। इनमें से तीन नए प्लेटफॉर्म शकूर बस्ती स्टेशन पर, जबकि दो नए प्लेटफॉर्म आनंद विहार स्टेशन पर बनाए गए हैं। पहली बार क्लोन ट्रेन को सफदरजंग स्टेशन से भी चलाया जा रहा है।

फुटओवर ब्रिज का नहीं होगा उपयोग
दिवाली और छठ के चलते रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का भारी दबाव रहेगा। ऐसे में सुरक्षाकर्मियों की ओर से रेलवे स्टेशन के सभी फुटओवर ब्रिज पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी। रेलवे की कोशिश है कि यात्री फुटओवर ब्रिज का उपयोग किए बगैर स्टेशन में आसानी से प्रवेश कर सकें। रेलवे ने स्टेशन परिसर के पुल और पुल की सीढ़ियों पर यात्रियों के बैठने पर भी सख्त प्रतिबंध लगा दिया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई यात्री इस नियम का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

वहीं, यात्री सामान्य दिनों की तरह पहाड़गंज और अजमेरी गेट दोनों ओर से प्रवेश कर सकेंगे। लेकिन स्पेशल ट्रेन प्लेटफार्म 16 से ही चलेगी। अगर यात्रियों की संख्या बढ़ेगी तो अन्य प्लेटफार्म से भी दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी। जिन यात्रियों के पास कंफर्म टिकट है वह स्टेशन में कहीं से भी प्रवेश कर सकेंगे। लेकिन स्पेशल ट्रेन से चलने वाले यात्रियों को एंट्री अजमेरी गेट ही एंट्री मिलेगी। अगर यात्री गलती से पहाड़गंज की तरफ आ जाते हैं तो यात्रियों को वापस अजमेरी गेट प्लेटफार्म नंबर 16 की ओर आना होगा। इसके लिए रेलवे ने एक ब्रिज भी डेडिकेट किया है ताकि वे आसानी से पहुंच सके। त्योहारों के दिनों में कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही प्लेटफार्म तक जाने की अनुमति होगी।

रेलवे का कहना है कि, सुरक्षा के दृष्टिकोण से रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स और जीआरपी के जवानों को स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित करने के लिए लगाया जाएगा। प्लेटफार्म के प्रवेश द्वार पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए चेकिंग व्यवस्था को लागू की गई है, जिससे यात्रियों को सुरक्षित यात्रा अनुभव प्राप्त हो सके। रेलवे ने अन्य यात्रियों से भी अनुरोध किया है कि यात्री अपनी ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान समय से कम से कम एक घंटा पहले स्टेशन पहुंचे, ताकि भीड़ भाड़ से बच सकें और आसानी से बोर्डिंग कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed