{"_id":"6887a30b746188cbaf0257d6","slug":"if-blood-and-water-cannot-flow-together-then-why-a-cricket-match-with-pakistan-owaisi-question-to-government-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asia Cup: 'अगर खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते तो फिर पाकिस्तान से क्रिकेट मैच क्यों?' ओवैसी का सरकार से सवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Asia Cup: 'अगर खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते तो फिर पाकिस्तान से क्रिकेट मैच क्यों?' ओवैसी का सरकार से सवाल
Mon, 28 Jul 2025 09:49 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 28 Jul 2025 09:49 PM IST
सार
शिवसेना उद्धव गुट के सांसद अरविंद सावंत के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने भी भारत-पाकिस्तान के आगामी मैच पर सवाल उठाए। सांसदों के बयान ऐसे वक्त आए हैं, जब आगामी एशिया कप 2025 का शेड्यूल जारी किया गया है। टूर्नामेंट 9 से 28 सितंबर तक यूएई में आयोजित किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं।
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार से तीखे सवाल किए। लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान ओवैसी ने कहा कि सेना ने बहादुरी से पाकिस्तान को जवाब दिया। सेना ने शौर्य दिखाया। हमारे प्रधानमंत्री ने कहा था कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते। अगर खून और पानी एक साथ नहीं बह सकता तो फिर पाकिस्तान से हम क्रिकेट मैच क्यों खेलने जा रहे हैं। मुझसे तो यह बर्दाश्त ही नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते हैं। आपने व्यापार बंद कर दिया है। तो अब आप पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच क्यों खेलने जा रहे हैं? यह बेहद निंदनीय है। 'ऑपरेशन सिंदूर' हमारी सेना ने जवाब दिया। जवाबदेही तय होनी चाहिए। सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक की फिर भी पहलगाम हुआ? पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आने वाला, आप तैयारी कर लीजिए। उसे एफएटीएफ की ग्रे सूची में लाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
ओवैसी ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति पाकिस्तान के सेना प्रमुख को आमंत्रित करते हैं। उसके साथ भोजन करते हैं, जिसके नफरती भाषण के बाद हमारे लोग मारे गए। व्हाइट हाउस में बैठा एक 'गोरा' भारत के युद्धविराम की घोषणा करेगा? क्या यही आपका राष्ट्रवाद है?
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान मैच पर क्या बोले ओवैसी?
सदन में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'क्या आपकी अंतरात्मा आपको पहलगाम में मारे गए लोगों के परिवार वालों से भारत और पाकिस्तान का क्रिकेट मैच देखने के लिए कहने की इजाजत देती है? हम पाकिस्तान का 80% पानी रोक रहे हैं, ये कहते हुए कि पानी और खून साथ-साथ नहीं बहेंगे। क्या आप क्रिकेट मैच खेलेंगे? मेरी अंतरात्मा मुझे वो मैच देखने की इजाजत नहीं देती। क्या इस सरकार में इतनी हिम्मत है कि वो 25 मृतकों को बुलाकर कहे कि हमने ऑपरेशन सिंदूर में बदला ले लिया है, अब आप पाकिस्तान के साथ मैच देखिए। ये बहुत अफसोस की बात है।'
'चार चूहे कहां से घुस आए और हमारे भारतीय नागरिकों को मार डाला?'
उन्होंने कहा कि पहलगाम किसने किया? हमारे पास 7.5 लाख सेना और केंद्रीय अर्धसैनिक बल हैं। ये चार चूहे कहां से घुस आए और हमारे भारतीय नागरिकों को मार डाला? जवाबदेही किस पर तय होगी?