फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IAS officer held hostage thrashed during inspection of fisheries project in Gujarat

Gujarat: गुजरात के आईएएस अधिकारी को बंधक बनाकर पीटा, मत्स्य परियोजना के निरीक्षण के दौरान हुई मारपीट

Wed, 08 Mar 2023 10:50 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिम्मतनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिम्मतनगर Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 08 Mar 2023 10:50 PM IST
सार

पुलिस ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी पर हमले में कथित संलिप्तता के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। हमले में आईएएस अधिकारी को चोटें आईं, लेकिन अब वह खतरे से बाहर हैं।

विज्ञापन
IAS officer held hostage thrashed during inspection of fisheries project in Gujarat
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

गुजरात के आईएएस अधिकारी नितिन सांगवान के साथ साबरकांठा जिले के धरोई बांध के पास एक गांव में बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट की। जानकारी के मुताबिक, वह बांध के पास निरीक्षण करने जा रहे थे तो उस दौरान मछली पकड़ने की गतिविधि कर रहे लोगों को उन्होंने रोका जिसके बाद वहां एक समूह ने कथित रूप से बंधक बना लिया और पिटाई कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


ऐसा संदेह है कि एक मत्स्य परियोजना में कथित अनियमितताओं का पता चलने के कारण यह घटना हुई। साबरकांठा जिले के पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) विशाल वाघेला ने कहा कि मत्स्य निदेशक के रूप में कार्यरत सांगवान सोमवार (6 मार्च) को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ गांव के दौरे पर थे तभी उन पर हमला हुआ और चोटें आईं, लेकिन अब वह खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस ने आईएएस अधिकारी पर हमले में कथित संलिप्तता के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। वाघेला ने कहा कि अपराध में शामिल तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, अन्य आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान बनासकांठा जिले के निवासी दिलीप परमार, नीलेश गामर और विष्णु गामर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिकी (प्रथम सूचना रिपोर्ट) के अनुसार, यात्रा के दौरान, 2016-बैच के आईएएस अधिकारी के साथ पालनपुर के मत्स्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी डीएन पटेल और कुछ कनिष्ठ कर्मचारी भी थे। डीएन पटेल ने वडाली पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि मछली पकड़ने के ठेकेदारों में से एक प्रमुख आरोपी बाबू परमार ने संकेत मिलने पर सांगवान के साथ बहस शुरू कर दी। 

खेड़ब्रह्मा तालुका के कंथापुरा गांव के रहने वाले बाबू परमार को अचानक गुस्सा आया और उसने सांगवान को अपने घुटनों के पास काट लिया। प्राथमिकी में कहा गया है कि बाद में चार अन्य व्यक्ति मौके पर पहुंचे और आईएएस अधिकारी की पिटाई की। 

इसके बाद बाबू परमार ने 10 से 12 अन्य लोगों को बुलाया, जो लाठी-डंडों से लैस होकर मौके पर आए और सांगवान और उनकी टीम को तब तक बंधक बनाकर रखा, जब तक कि वे कागज के एक टुकड़े पर लिखने और हस्ताक्षर करने के लिए तैयार नहीं हो गए और आश्वासन दिया कि वे जाने के बाद उसके खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज नहीं करेंगे। प्राथमिकी में आगे आरोप लगाया गया कि बाबू परमार और अन्य ने सांगवान और उनकी टीम के सदस्यों को बांध में फेंकने की धमकी दी।


वडाली पुलिस ने पटेल द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर बाबू परमार और उसके लोगों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी, जिसमें 386 (मौत के डर में डालकर जबरन वसूली), 147 (दंगे), 189 (धमकी देना) , लोक सेवक को चोट पहुँचाना), 332 (लोक सेवक को चोट पहुँचाना), 342 (गलत कारावास) और 353 (लोक सेवक पर हमला करना) शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed