फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   IAF Vice Chief Air Marshal Harjit Singh Arora Pakistan nuclear threat India, we are also capable

भारतीय वायुसेना उपप्रमुख ने पाक के परमाणु हमले की धमकी पर दिया करारा जवाब, कहा- हमारे पास भी क्षमता

Fri, 28 Feb 2020 03:15 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 28 Feb 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
IAF Vice Chief Air Marshal Harjit Singh Arora Pakistan nuclear threat India, we are also capable
IAF Vice Chief Air Marshal Harjit Singh Arora - फोटो : ANI

भारतीय वायुसेना के उपप्रमुख एयर मार्शल हरजीत सिंह अरोड़ा ने पाकिस्तान द्वारा लगातार परमाणु हमले की धमकी देने का जवाब देते हुए कहा कि पाकिस्तान परमाणु हमले और उसकी क्षमताओं के बारे में बात कर सकता है। हमारे पास भी ऐसी ही क्षमता है।

विज्ञापन


बालाकोट एयर स्ट्राइक का जिक्र करते हुए उपप्रमुख एयर मार्शल ने कहा कि जहां तक उनके आतंकी कारखानों का सवाल है, वे अब सीमा पार कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। हमारे पास उन ठिकानों को उड़ाने के लिए इच्छाशक्ति, क्षमता और राजनीतिक समर्थन है। 
विज्ञापन


इससे पहले, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि बालाकोट हवाई हमलों से भारत की ओर से यह स्पष्ट संदेश गया कि सीमा पार के बुनियादी ढांचों का इस्तेमाल आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह के रूप में नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने सेंटर फॉर एयर पॉवर स्टडीज में कहा कि हमें जो काम मिला है यदि उसके लिए हमें तैयार रहना है तो यह आवश्यक है कि हम जमीन, आसमान और समुद्र में हर वक्त विश्वास योग्य प्रतिरोधक क्षमता कायम रखें।

रक्षा मंत्री ने कहा कि बालाकोट हवाई हमलों ने भारत की ओर से यह स्पष्ट संदेश भेजा है कि सीमा पार के बुनियादी ढांचे का इस्तेमाल आतंकवादियों की सुरक्षित पनाहगाह के रूप में नहीं किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि बालाकोट हवाई हमलों ने सीमा पार सिद्धांतों को फिर लिखे जाने को बाध्य किया और देश के संकल्प और क्षमता को दिखाया।

पाकिस्तान के भीतर हमला करने का निर्णय कठोर और साहसिक: वायुसेना प्रमुख
वहीं वायुसेना प्रमुख एयरचीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने कहा कि एक साल पहले सरकार ने नियंत्रण रेखा के पार पाकिस्तान के भीतर आतंकवादी प्रशिक्षण शिविरों पर हमला करने का कठोर और साहसिक निर्णय लिया था। उन्होंने कहा कि इसके बाद भारतीय वायुसेना ने अपने लक्ष्यों को सफलतापूर्वक तबाह किया।

भदौरिया ने बताया कि पाकिस्तान वायु सेना ने एयर स्ट्राइक के 30 घंटे बाद ऑपरेशन स्विफ्ट रिटोर्ट के तहत बड़ी संख्या में युद्धक विमानों के जरिए जबावी कार्रवाई की, हालांकि भारतीय वायुसेना ने उन्हें कोई भी लक्ष्य साधने नहीं दिया। वे भागने की जल्दी में थे। पाकिस्तान ने ऐसा अपने लोगों को दिखाने के लिए किया था।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed